विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का जन्मदिन आज, गूगल ने ऐसे किया सलाम

दुनिया के महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन है.

महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का जन्मदिन आज, गूगल ने ऐसे किया सलाम
दुनिया के महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन है
  • महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का जन्मदिन आज
  • गूगल ने डूडल बनाकर किया उनको याद
  • उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है
नई दिल्ली: दुनिया के महान साइंटिस्ट मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन है. इस खास अवसर पर गूगल ने डूडल बनाकर उनको याद किया है. मैक्स बॉर्न का जन्म 11 दिसंबर 1882 को बेसलाऊ में हुआ था. अब इसे हम पोलैंड के नाम से जानते हैं. मैक्स बॉर्न के पिता का नाम गुस्ताव बॉर्न और मां का नाम मिसेज मारग्रेट था. बॉर्न ने पीएचडी की डिग्री ग्वाटिगेन यूनिवर्सिटी से ली और बाद में फिजिक्स के प्रोफेसर बन गये. जर्मनी में नाजी शासन के दौरान उन्हें अपना देश छोड़ना पड़ा था. जर्मनी छोड़ने के बाद मैक्स बॉर्न इंग्लैंड आ गए, जिसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में तीन साल तक लेक्चरर रहे.

यह भी पढ़ें: Robert Koch Google Doodle: टीबी से दम तोड़ने जा रही औरत के बचा लिए थे प्राण

वैज्ञानिक मैक्स बोर्न बचपन से ही पढाई लिखाई में एक होनहार छात्र थे. उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है. बोर्न ने क्वांटम मैकेनिक्स के महत्वपूर्ण नियम भी दिए हैं. क्वांटम मैकेनिक्स फिजिक्स  की वह शाखा है, जो पदार्थों के छोटे कणों का अध्ययन करता है. वर्ष 1954 में फिजिक्स और क्वांटम मैकेनिक्स में योगदान के लिए उन्हें नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था. 

VIDEO: गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल
महान वैज्ञानिक मैक्स बॉर्न ने क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र रिसर्च किया था, जिसकी बदौलत एमआरआई और लेजर जैसे यंत्र की उपयोगिता दुनिया के सामने आई. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Max Born, Google Doodle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com