Kid Solving Math Problems In Surprising Way: गणित के कई सवाल ऐसे हैं, जिनको सॉल्व करने में बच्चों के पसीने छूट जाते हैं. एग्जाम और उसका प्रेशर बच्चों ते चेहरे पर बारह बजा देते हैं. एग्जाम टाइम तैयारी का वो दौर ही अजीब होता है, जब खूब-खूब पढ़ने के बाद भी कुछ घंटे बाद कई छात्रों को लगता है कि, अभी शायद विषय ठीक से तैयार ही नहीं है. वहीं कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो अपना एक अलग ही तिकड़म लगाकर पढ़ाई पर फोकस करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक बच्चा बड़ी ही फुर्ती के साथ गणित के सवालों को अपनी एक अनोखी ट्रिक के जरिये सॉल्व करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
यहां देखें वीडियो
जीनियस...
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 22, 2023
अपना-अपना टैलेंट है भाई...#Trending #trendingvideos pic.twitter.com/gIBqYRG4rr
हाल ही में वायरल हो रहे इस 14 सेकंड के वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बड़े ही अलग तरीके से पढ़ाई करते दिखाई दे रहा है. यकीनन आपने इससे पहले कभी किसी बच्चे को इस तरह पढ़ते देखा होगा. वीडियो में बच्चा मजे से अपना होमवर्क करता नजर आ रहा है. वीडियो में बच्चे की पढ़ाई का तरीका देखकर एक मिनट के लिए आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे. वीडियो में बच्चा 'निंजा टेक्निक' लगाकर बड़ी तेजी से गणित के सारे सवालों को एक के बाद एक हल करता चला जाता है. इस दौरान बच्चा पढ़ाई के बीच में स्माइल देते हुए पोज मारता भी नजर आ रहा है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है. 14 सेकंड के इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स को लग रहा है कि, बच्चा सावलों को हल करने के लिए कोई निंजा टेक्निक अपना रहा है. वजह जो भी हो, बच्चा का तरीका है बड़ा अनोखा, ऐसा जो शायद ही पहले किसी ने देखा हो. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जीनियस, अपना-अपना टैलेंट है भाई.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं