विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

पूल के पास कुर्सी पर सो रहा था शख्स, अचानक आया भालू और फिर किया कुछ ऐसा... देखें Video

ग्रीनफील्ड (Greenfield) के रहने वाले मैथ्यू बेट (Matthew Bete) शनिवार को अपने घर में बने पूल के पास सो रहे थे. तभी एक भालू मुख्य दरवाजे से अंदर आ गया. वो मैथ्यू के पास गया और उसके पैर पर हाथ मार दिया. जिससे उनकी नींद टूट गई और भालू भाग निकला.

Also Read in
पूल के पास कुर्सी पर सो रहा था शख्स, अचानक आया भालू और फिर किया कुछ ऐसा... देखें Video
Viral Video: सो रहा था शख्स, अचानक आया भालू और फिर किया कुछ ऐसा...

मैसाचुसेट्स (Massachusetts) में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. डेली मेल की खबर के मुताबिक, ग्रीनफील्ड (Greenfield) के रहने वाले मैथ्यू बेट (Matthew Bete) शनिवार को अपने घर में बने पूल के पास सो रहे थे. तभी एक भालू मुख्य दरवाजे से अंदर आ गया. सिक्योरिटी कैमरों द्वारा कैप्चर किए गए फुटेज में मैथ्यू के पास जाने से पहले भालू को घूमता हुआ दिखाया गया और फिर पूल से पानी पीते भी देखा गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

वो मैथ्यू के पास गया और उसके पैर पर हाथ मार दिया. जिससे उनकी नींद टूट गई और भालू भाग निकला. 

मैथ्यू के जागते ही भालू को भागते हुए देखा गया. जैसे ही वो भालू की तस्वीर लेने के लिए मोबाइल तक पहुंचा. मैथ्यू ने भालू के घर से बाहर निकलते हुए फोटो क्लिक कर ली थी.

मास लाइव के अनुसार, वह भालू की एक तस्वीर खींचने में कामयाब रहा. उन्होंने वो तस्वीर पत्नी डॉन बेट को भेजी. डॉन बेते ने बताया, "उन्होंने मुझे सामने वाले यार्ड से गुजरते हुए भालू की तस्वीर दिखाई और कहा कि जब वह पूल के पास सो रहे थे तो भालू ने उनका पैर पकड़ लिया था.''

डॉन बेट ने फेसबुक पर वीडियो भी शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मैट कल बुरी तरह डर गया था, पूल के पास रेस्ट करते समय उसका सामना एक भालू से हुआ.'

देखें Video:

एक यूजर ने हैरान होते हुए कमेंट में लिखा, 'ओह माय गॉड. यह कितने करीब था.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो बहुत डरावना था.'

मैसाचुसेट्स का कहना है कि काले भालू राज्य में अपनी सीमा का विस्तार करना जारी रखते हैं. भालू की राज्यव्यापी आबादी 4,500 से अधिक जानवरों की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Massachusetts, Bear, Viral Video, Bear Nudging, Bear Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com