विज्ञापन

रिश्तेदार 25 साल में शादी करने के लिए डाल रहे थे दबाव, युवती ने रिकॉर्ड कर शेयर की वीडियो, लोग बोले- हम भी झेल चुके

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. एक युवती ने अपने रिश्तेदारों पर शादी करने का दबाव डालने का वीडियो छिपके से बनाया है. उसने दिखाया कि किस तरह रिश्तेदार अक्सर लड़कियों पर शादी का दबाव डालते हैं.

रिश्तेदार 25 साल में शादी करने के लिए डाल रहे थे दबाव, युवती ने रिकॉर्ड कर शेयर की वीडियो, लोग बोले- हम भी झेल चुके
marriage pressure
Social Media

भारत में कई युवाओं के लिए 25 साल की उम्र पूरी होते ही सिर्फ जन्मदिन ही नहीं आता, बल्कि शादी को लेकर ढेर सारे सवाल भी शुरू हो जाते हैं. हाल ही में इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. एक युवती ने अपने रिश्तेदारों पर शादी करने का दबाव डालने का वीडियो छिपके से बनाया है. उसने दिखाया कि किस तरह रिश्तेदार अक्सर लड़कियों पर शादी का दबाव डालते हैं. इंस्टाग्राम पर रश्मि नाम की लड़की ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कैमरे के सामने चुपचाप मुस्कुरा रही है, जबकि उसके आसपास बैठे रिश्तेदार शादी, उम्र और दिखावट को लेकर बातें कर रहे हैं.

वीडियो में लिखा था, “अगर आप 25 साल के हैं, शादी नहीं हुई और आपके कुछ सपने हैं… तो एक तरफ मेरी मां और बाकी लोग, दूसरी तरफ मैं.” वीडियो में पीछे से एक आवाज भी आती है कि उम्र हो गई है. वीडियो में आगे आवाज आती है कि अगर उम्र 25-26 साल हो जाती है, तो चेहरे की चमक कम होने लगती है. चाहे आप कितना भी सजें-धजें, लेकिन दुल्हन जैसी नहीं दिखेंगी. अब मैं 60 साल का हो गया हूं, तो क्या मुझे कोई दूल्हा बना देगा?” उसने आगे कहा, “फैसले लेने में समय लगता है. हमें भी रिश्ता देखने में वक्त लगेगा और तुम्हें भी इसमें समय लगेगा.”

एक और रिश्तेदार ने कहा, “अगर तुम 50 साल की उम्र में बच्चा करोगी, तो जब वह 22 साल का होगा, तब तुम 70 साल की हो जाओगी.” पोस्ट के कैप्शन में राश्मी ने लिखा कि लोग उसकी जिंदगी के फैसलों की बात करते हैं, लेकिन उसके सपनों और करियर के बारे में कोई नहीं पूछता. उन्होंने लिखा, “मैं 25 साल की हूं और यही मेरी कहानी है. घर आने वाला हर रिश्तेदार मुझे शादी के लिए समझाता है, लेकिन कोई यह नहीं कहता कि जिंदगी में कुछ करो या बनो. उन्हें मेरे करियर की नहीं, बल्कि मेरे दिखने की चिंता है. उन्हें लगता है कि मेरी उम्र निकल रही है, मुझे अच्छा पति नहीं मिलेगा और आगे चलकर मां बनने में परेशानी होगी. वो खुद को मेरी भलाई चाहने वाला बताते हैं.”

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो गया है और इस पर कई लोग कमेंट कर रहें है. बहुत से लोगों ने कहा कि वे भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “30 साल के पहले शादी का दबाव इसलिए बनाया जाता है, क्योंकि उसके बाद इंसान ज्यादा आत्मविश्वासी और समझदार हो जाता है. तब वो दबाव में फैसले नहीं लेता. इसलिए लोग जल्दी फैसला करवाना चाहते हैं. अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जियो, मजबूत रहो.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marriage Pressure, Indian Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com