विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

दुकान के अंदर चोरी कर रहा था चोर, बाहर खड़ी उसकी गाड़ी हो गई चोरी और फिर...

एक यूजर ने लिखा, "मैंने इतनी जल्‍दी कर्मों का फल मिलते नहीं देखा."

Also Read in
दुकान के अंदर चोरी कर रहा था चोर, बाहर खड़ी उसकी गाड़ी हो गई चोरी और फिर...
घटना का वीडियो पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है
  • एक शख्‍स दुकान के अंदर चोरी करने में मशगूल था
  • इस दौरान उसकी खुद की गाड़ी चोरी हो गई
  • जब पुलिस आई तो एक नया तथ्‍य सामने आया
वॉशिंगटन:

एक कहावत है "जैसा बोओगे वैसा काटोगे". ऐसा ही कुछ एक आदमी के साथ तब हुआ जब वह सड़क किनारे एक स्‍टोर से चोरी कर रहा था और तभी किसी ने उसका ट्रक चुरा लिया. मामला वॉशिंगटन का है. केनेविक पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पोस्‍ट में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार सुबह 6 बजे की है. 

यह भी पढ़ें: महिला ने दुकान से चुराई प्रैम गाड़ी, बच्‍चे को भूल गई वहीं और फिर...

पुलिस जब घटनास्‍टथल पर पहुंची तो गाड़ी के मालिक विलियम केले ने उन्‍हें बताया कि किसी मोटरसवार ने उसकी पिकअप गाड़ी चुरा ली. उसने यह भी बताया कि वह चाबी ट्रक के अंदर ही छोड़ गया था. 

हालांकि जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच तो घटना का एक दूसरा ही पहलू सामने आया. पुलिस को सीसीटीवी देखने के बाद पता चला कि केली सड़क किनारे स्‍टोर के अंदर चोरी करने के लिए आया था.

पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा, "हम घटना का वीडियो देख रहे थे तभी हमें नया तथ्‍य पता चला. केली लोकेशन पर इसलिए था क्‍योंकि वो वहां सड़क के किनारे स्‍टोर के अंदर चोरी कर रहा था."

फुटेज में दिख रहा है कि गाड़ी चोर ने ट्रक के पीछे अपनी बाइक खड़ी की और फिर वह ट्रक लेकर फरार हो गया. वीडियो में केली उसके पीछे भागता हुआ दिख रहा है. अभी तक केली के ट्रक को बरामद नहीं किया जा सका है.

इस फेसबुक पोस्‍ट पर लोग एक से बढ़कर एक मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा, "क्‍या चोरों में आपस में कोई सम्‍मान नहीं है?"

एक अन्‍य यूजर ने लिखा, "मैंने पहले कभी इतनी जल्‍दी कर्मों का फल मिलते नहीं देखा." 

सीबीएस न्‍यूज के मुताबिक केली को चोरी के आरोप में बेंटन काउंटी जेल में बंद किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kennewick Police Department, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com