विज्ञापन

4x4 नहीं, 3x3 है गुरु...मनाली में बर्फीली सड़कों पर बिना स्नो चेन के फर्राटा भरता दिखा ऑटो रिक्शा

मनाली की बर्फ में जहां महंगी गाडियां हांफ रही थीं, वहीं एक देसी ऑटो ऐसे दौड़ा कि इंटरनेट हैरान रह गया. ये सिर्फ एक वीडियो नहीं, पहाडों के तजुर्बे और जिगरे की कहानी बयां कर रहा है.

4x4 नहीं, 3x3 है गुरु...मनाली में बर्फीली सड़कों पर बिना स्नो चेन के फर्राटा भरता दिखा ऑटो रिक्शा
मनाली की बर्फ में फर्राटा भरता ऑटो, 4x4 भी रह गईं पीछे

Manali Auto Wale Ka Video: मनाली के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तैर रहे हैं. कहीं टूरिस्ट ट्रैफिक में फंसे दिख रहे हैं, तो कहीं लग्जरी गाडियां बर्फ पर फिसलती नजर आ रही हैं. बर्फबारी के बाद हालात ऐसे हो जाते हैं कि अच्छे-अच्छे ड्राइवरों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसे माहौल में लोग अपनी 4x4 गाडियों में स्नो चेन लगाकर भी डरते-डरते आगे बढ़ते हैं, लेकिन इसी मनाली से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सारी सोच ही पलट दी.

ये भी पढ़ें:-  कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों में मैगी बेचकर दिखाया कमाई का ऐसा नया तरीका, लोग बोले- नौकरी छोड़ दें क्या?

जब ऑटो ने दिखाया असली दम (Auto Rickshaw Shows Real Power)

इस वायरल वीडियो में एक साधारण सा ऑटो रिक्शा बर्फ से ढकी सड़क पर मजे से चलता दिख रहा है. न कोई हाई टेक सिस्टम, न स्नो चेन, फिर भी ऑटो बिना डगमगाए आगे बढ़ता है. खास बात ये है कि ऑटो में सवारियां भी बैठी थीं, यानी वजन भी कम नहीं था. जहां महंगी गाडियां रेंग रही थीं, वहां ये देसी ऑटो किसी बॉस की तरह फर्राटे भरता दिखा.

सोशल मीडिया पर छाया ऑटो ड्राइवर का जलवा (Internet Reacts to Manali Auto Video)

यह वीडियो X पर यूजर iNikhilSaini ने शेयर किया, जिसके बाद देखते ही देखते इसे डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. लोग मजाक में कह रहे हैं कि 4x4 नहीं, असली ताकत 3x3 में है. नेटिजन्स मानते हैं कि ये गाड़ी नहीं, ड्राइवर का तजुर्बा है. पहाड़ों के ड्राइवर हर मोड़ और हर हालत को पढ़ना जानते हैं.

ये भी पढ़ें:- भाई तू कुछ भी बेच सकता है...कमाई का ये तगड़ा जुगाड़ सुन झन्ना जाएगा दिमाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manlai Ka Video, Manali Auto Wale Ka Video, Manali Trending Video, Manali Snow Video, Manali Auto Rickshaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com