विज्ञापन

बर्फ में फिसलने लगी खड़ी कार, ड्राइवर ने रोका तो साथ घसीटता चला गया, मनाली से आया खौफनाक Video

मनाली में इस समय जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. मनाली से ही अब एक ऐसा खौफनाक वीडियो आया है, जो दिखाता है कि बर्फबारी के कारण वहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं.

बर्फ में फिसलने लगी खड़ी कार, ड्राइवर ने रोका तो साथ घसीटता चला गया, मनाली से आया खौफनाक Video
  • हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर चलना और पार्किंग करना खतरनाक हो गया है
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक कार बर्फ पर फिसलती हुई दिखाई दे रही है
  • ड्राइवर ने कार को रोकने के लिए बोनट पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी कार के साथ घिसटता चला गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मनाली:

पहाड़ों पर इस समय जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी भारी बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें से कुछ खूबसूरत हैं तो कुछ डरावने. ऐसा ही एक डरावना वीडियो मनाली से आया है, जो दिखाता है कि पहाड़ों पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कार बर्फ पर फिसलती हुई दिख रही है. ड्राइवर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भी उसके साथ घसीटता हुआ चला गया. यह दिखाता है कि भारी बर्फबारी के कारण मनाली में हालात बेहद खराब हो चुके हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में बर्फबारी का असली खतरा साफ देखा जा सकता है. वीडियो में सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक बर्फ के कारण अपनी जगह से फिसलने लगती है. इस दौरान ड्राइवर बोनट को अपने हाथों से पकड़कर कार को रोकने की कोशिश करने लगता है, लेकिन कार की रफ्तार कम होने की बजाय और तेज हो जाती है. इसके चलते ड्राइवर कार के साथ घिसटता हुआ चला जाता है.

थोड़ी दूरी पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर पड़ता है. उस दौरान वह चलती कार के नीचे आने से बाल-बाल बच जाता है. यह मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं. गनीमत रही कि ड्राइवर सही समय पर हट गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.

इस घटना ने बर्फीले इलाकों में पार्किंग और ड्राइविंग के खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन और विशेषज्ञों ने पर्यटकों को सलाह दी है कि बर्फ पर गाड़ी खड़ी करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और टायरों पर स्नो-चेन का इस्तेमाल जरूर करें. सबसे अहम बात यह है कि अगर गाड़ी बर्फ पर फिसलने लगे तो उसे हाथों से रोकने की बेवकूफी बिल्कुल न करें, क्योंकि जान ज्यादा कीमती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com