विज्ञापन

'तुमको यूज करना है क्या?'...टिकट नहीं था तो ट्रेन के टॉयलेट में कुंडी लगाकर बैठ गए पैसेंजर, वायरल वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिजर्व कोच के टॉयलेट के अंदर कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला-

'तुमको यूज करना है क्या?'...टिकट नहीं था तो ट्रेन के टॉयलेट में कुंडी लगाकर बैठ गए पैसेंजर, वायरल वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
ट्रेन के टॉयलेट में बैठे मिले बेटिकट यात्री, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
(P.C @SarfarazZain01/X)

भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग रिजर्व कोच के टॉयलेट के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे थे और पकड़े जाने के डर से टॉयलेट के अंदर छिपे हुए थे. इस वजह से बाकी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो एक्स पर सरफराज जैन नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि उनके रिजर्व कोच का टॉयलेट काफी देर से बंद था और कोई बाहर नहीं आ रहा था. जब दरवाजा खटखटाया गया और खुलवाया गया, तो अंदर दो लोग बैठे मिले.

यूजर का कहना है कि इन लोगों की वजह से यात्रियों को टॉयलेट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही थी. सिर्फ टॉयलेट ही नहीं, बल्कि कोच के अंदर आने-जाने का रास्ता भी प्रभावित हो रहा था. इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग टॉयलेट के अंदर बैठे हैं, जबकि कुछ लोग उसके आसपास और कोच के रास्ते में भी मौजूद हैं. वीडियो बना रहा यात्री जब उनसे वहां से हटने के लिए कहता है, तो वे उसकी बात को गंभीरता से नहीं लेते. वीडियो में यात्री बार-बार उनसे सवाल पूछता है, लेकिन जवाब में वे सिर्फ इतना कहते हैं, 'तुमको यूज करना है क्या?' 

यहां देखें वीडियो- 

वीडियो वायरल होने के बाद अब रेलवे सेवा ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. रेलवे ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए बताया कि शिकायत को प्रयागराज मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) के पास भेज दिया गया है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके.

इधर, इसे लेकर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स का भी अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहा है. कई लोगों का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्व कोच में बेटिकट यात्रियों की समस्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है. ज्यादातर यूर्जर्स इसे लेकर रेलवे से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- तपती धूप में बेटे के साथ इस तरह खेलती दिखी मां, प्यार भरा वीडियो देख मुस्कुराने पर मजबूर होंगे आप

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com