सोशल मीडिया पर एक शार्क के हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स बोट पर बैठकर पानी से खिलवाड़ कर रहा था कि तभी एक शार्क पानी से बाहर निकली और उसने शख्स का हाथ पकड़कर उसे पानीमें खींच लिया. ये घटना फ्लोरिडा की बताई जा रही है. फलोरिडा (Florida) के एवरग्लेड्स पार्क में हुई इस पूरी घटना को शख्स के दोस्त ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जो कि बोट पर सवार है, नीचे झुककर पानी में हाथ डालकर खिलवाड़ कर रहा है. तभी एक शार्क (Shark) अचानक पानी से बाहर आती है और शख्स के हाथ में काट लेती है, वो ज़ोर से चिल्लाता है और तभी शार्क उसे पानी के अंदर खींच लेती है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
देखें Video:
हालांकि, कुछ ही देर में वो शार्क के चंगुल से बचकर बाहर निकल आया. और फिर राहत बचाव दल ने उसे हवाई रास्ते से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना का पूरा वीडियो शख्स के दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया था. लेकिन, बाद में ये वीडियो दोबारा शेयर किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शख्स के दोस्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैप्शन में लिखा था कि पानी के ऊपर बिताए गए दिनों में ये सबसे डरावना दिन था. दोस्त माइकल रूसो के मुताबिक, नेशनल पार्क के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद घायल मछुआरे को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया. मछुआरे के दोस्त ने कहा, अधिकारी उसे गोद में उठाकर ले गए. पार्क रेंजर्स जीवनरक्षक थे. उसे हवाई जाहज से अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है.
महिला के घर बिजली कनेक्शन दिलाने खुद पहुंच गई IPS अनुकृति शर्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं