विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2020

शख्स ने लगाए सुर तो पीछे से कुत्ते ने निकाली ऐसी आवाजें, बार-बार देखा जा रहा Video

कुत्ते के बच्चे (Dog) ने शानदार अंदाज में सुर लगाए और इंटरनेट पर छा गए. शख्स कुत्ते को सुर लगाना सिखा रहा था. कुत्ते ने शानदार अंदाज में सुर लगाए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. 

शख्स ने लगाए सुर तो पीछे से कुत्ते ने निकाली ऐसी आवाजें, बार-बार देखा जा रहा Video
शख्स ने लगाए सुर तो पीछे से कुत्ते ने निकाली ऐसी आवाजें - देखें Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के मजेदार वीडियो (Funny Video) खूब पसंद किए जाते हैं. आपने कुत्तों के मजेदार वीडियो कई बार देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते को सुर लगाते देखा है. जी हां, इस बार कुत्ते के बच्चे (Dog) ने शानदार अंदाज में सुर लगाए और इंटरनेट पर छा गए. शख्स कुत्ते को सुर लगाना सिखा रहा था. कुत्ते ने शानदार अंदाज में सुर लगाए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कुत्ते के सामने सुर लगाता है. कुत्ता उसके पीछे-पीछे भी सुर लगाने की कोशिश करता है. जैसे ही शख्स कुत्ते को गाने को कहता है तो वो भी आवाजें निकालने लगता है. फिर शख्स दूसरा सुर छेड़ता है, कुत्ता फिर आवाजें निकालता है. 

देखें Video:

इस वीडियो को ट्विटर पर एनिमल लाइफ नाम के पेज ने 13 दिसंबर को शेयर किया है, जिसके अब तक 81 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog, Dog Singing, Viral Video, Dog Learning Singing, Dog Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com