विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2022

बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किल, तो शख्स ने कॉफी शॉप में ही डेस्कटॉप लगाकर बना लिया ऑफिस, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक ट्विटर यूजर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया कि कैसे लोगों के एक समूह ने कॉफी शॉप को अपना ऑफिस बना लिया.

बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किल, तो शख्स ने कॉफी शॉप में ही डेस्कटॉप लगाकर बना लिया ऑफिस, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किल, तो शख्स ने कॉफी शॉप में ही डेस्कटॉप लगाकर बना लिया ऑफिस

बेंगलुरू (Bengaluru) में स्थिति में सुधार अबतक बारिश की वजह से मुश्किलें बनी हुईं हैं, क्योंकि भारी बारिश ने शहर के बड़े इलाकों में पानी भर दिया है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अधिक वर्षा की भविष्यवाणी के साथ, निवासियों ने अपने काम को आसान बनाने के लिए अपने तरीके अपनाए है. एक ट्विटर यूजर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया कि कैसे लोगों के एक समूह ने कॉफी शॉप को अपना ऑफिस बना लिया. हां, आपने सही पढ़ा...

संकेत साहू द्वारा शेयर की गई पोस्ट में कॉफी शॉप पर एक डेस्कटॉप सेटअप के साथ बैठे एक शख्स की तस्वीर दिखाई दे रही है. फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मैंने थर्ड वेव कॉफ़ी से "एक पूर्ण डेस्कटॉप सेटअप" के साथ काम करते हुए एक समूह को देखा क्योंकि उनके कार्यालयों में बाढ़ आ गई है." 

पोस्ट को 1.8k से ज्यादा बार लाइक किया गया है और इसे ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिली हैं. इसमें कोई शक नहीं कि लोग हैरान रह गए और उन्होंने लिखा कि कर्मचारियों के साथ कितना अन्याय हुआ है. कई लोगों ने विषाक्त कार्य संस्कृति पर टिप्पणी की जो उस कार्यालय में चल रही है, जहां समूह काम करता है.

इससे पहले आनंद महिंद्रा द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में, लोगों के एक समूह को बुलडोजर के ऊपर बैठे बेलंदूर में एक बाढ़ वाली नदी को पार करते देखा गया था.

आईएमडी के अनुसार, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर 7-9 सितंबर को और आंतरिक कर्नाटक में 9-10 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई थी.

'देल्‍ही क्राइम मेरी प्रोफेशनल लाइफ का टर्निंग प्‍वाइंट': शेफाली शाह ने NDTV से कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Sets Up Desktop At Coffee Shop, Bengaluru Floods, Bengaluru Floods News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com