विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

VIDEO: पापा गर्लफ्रेंड को कर रहे थे प्रपोज, बच्चे ने कर डाली ये हरकत

अमेरिका में केविन परसीतुला गर्लफ्रेंड एलीजा एलीजाबेथ का प्रपोज वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

VIDEO: पापा गर्लफ्रेंड को कर रहे थे प्रपोज, बच्चे ने कर डाली ये हरकत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए लड़के क्या-क्या नहीं करते. केंडल लाइट डिनर, महंगी अंगूठी और ऐसी लोकेशन जिससे पल यादगार बन जाए. लेकिन अमेरिका में एक शख्स का प्रपोजल उसके बेटे की वजह से यादगार बन गया. पापा गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहे थे तो 3 साल के बेटा पीछे खड़े टॉयलेट कर रहा था. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोगों को ये वीडियो काफी फनी लग रहा है.

Viral Video: प्रिंसिपल के बेटे को मारा थप्पड़ तो दी ऐसी सजा, बेरहमी से पीटा

केविन परसीतुला गर्लफ्रेंड एलीजा एलीजाबेथ का प्रपोज वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जब वो प्रपोज कर रहे थे तो केविन का 3 साल का बेटा पीछे खड़े होकर टॉयलेट कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि केविन घुटनों पर बैठकर एलीजा को प्रपोज कर रहे थे.

IPL 2018: रैना की बेटी की बर्थडे पार्टी में किया जीवा ने डांस, देखें VIDEO

उसी वक्त उनका बेटा पीछे आ जाता है और पेंट खोलकर टॉयलेट करने लगता है. एलीजा प्रपोजल मंजूर कर देती हैं. वीडियो उन्ही का दोस्त शूट कर रहा होता है. जब उनका दोस्त पीछे इशारा करता है तो केविन पलट कर देखते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं. बच्चे की ये मासूम हरकत सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. 

VIDEO: ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए कौवे ने छीना महिला का क्रेडिट कार्ड

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Man Propose, Man Propose Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com