आपने लोगों को घोड़े पर बैठते हुए तो हमेशा देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को अपने कंधों पर घोड़ा उठाते हुए देखा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में एक ऐसा शख्स है, जो घोडों को अपने कंधों पर उठाकर दौड़ता है इसके अलावा वह ऊंट समेत न जाने और कितने जानवरों को उठा सकते हैं. जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा. फोटो में आप देख सकते हैं कैसे इस शख्स ने एक बुल को अपने कंधों पर उठा रखा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह शख्स यूक्रेन का रहने वाला है और इसका नाम है दिमित्री खलादजी (dmitriy khaladzhi). इस शख्स की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में की जाती है. यह शख्स इतना ताकतवर है कि एकसाथ 6 लोगों को भी उठा सकता है. दिमित्री का इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह न जाने कैसे कैसे अनोखे काम कर सकते हैं. उनके हाथ इतने मजबूत हैं कि वह अपने हाथों से ही कील ठोक देते हैं.
दिमित्री पहले सर्कस में काम किया करते थे. वह अपने दातों से लोहे की रॉड मोड़ देते हैं. सवारियों से भरी हुई फुल एसयूवी गाड़ी उनके ऊपर से गुजर जाती है और उन्हें कुछ नहीं होता. वह आराम से लेटे रहते हैं. आगे वीडियो में आप देखेंगे कि उनके पैरों पर पियानो रखा है और उसपर एक लड़की बैठी है.
वह अपने एक हाथ से 152 किलो का वजन उठा लेते हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि दिमित्री का नाम एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 60 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं