विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

शख्स ने Live Reporting कर रही महिला रिपोर्टर को किया Kiss, पकड़ा गया तो मांगने लगा माफी, देखें VIDEO

अमेरिका (America) के शहर लुईसविले (Louisville) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. लाइव रिपोर्टिंग कर रही Wave3 न्यूज चैनल की महिला रिपोर्टर को एक शख्स ने किस कर दिया.

Also Read in
शख्स ने Live Reporting कर रही महिला रिपोर्टर को किया Kiss, पकड़ा गया तो मांगने लगा माफी, देखें VIDEO
शख्स ने Live Reporting कर रही महिला रिपोर्टर को किया Kiss, देखें VIDEO

अमेरिका (America) के शहर लुईसविले (Louisville) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. लाइव रिपोर्टिंग कर रही Wave3 न्यूज चैनल की महिला रिपोर्टर को एक शख्स ने किस कर दिया. इस हरकत के बाद महिला रिपोर्टर घबरा गई. एंकर ने उसको संभाला और किसी भी तरह बुलेटिन को सफल तरीके से ऑन एयर किया गया. इसके बाद महिला रिपोर्टर ने किस करने वाले शख्‍स की पहचान की और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया. महिला पत्रकार ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया.

ये भी पढ़ें: क्या इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप? सोशल मीडिया पर माथापच्ची कर रहे लोग

रिपोर्टर का नाम सारा रिवेस्ट है. उन्होंने ट्विटर पर घटना की निंदा करते हुए लिखा- '3 सेकंड का फेम मिल गया आपको. क्या होता अगर आप मुझे टच ही नहीं करते. धन्यवाद.' वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हंसते हुए कैमरे के सामने आता है और सारा को किस कर देता है. सारा पलटकर कहती हैं, 'यह ठीक नहीं है...'

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड' का फोन चेक कर रही थी लड़की, हुआ लॉक तो खुलवाने के लिए किया ऐसा, देखें Video

रिपोर्टर को टच और किस करने वाले शख्‍स का नाम एरिक गुडमैन है. जब उसका चेहरा दुनिया के सामने आया तो उसने रिपोर्टर को माफीनामा भेजा. लेकिन उससे पहले सारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करा चुकी थीं. उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ''जिस शख्स ने मुझे छुआ और किस किया, उसका नाम एरिक गुडमैन है. उस पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है. आज (26 सितंबर) उसने माफीनामा लिखा. मैं उसे चैनल में पढूंगी.''

ये भी पढ़ें: Paris Fashion Week में जर्मन मॉडल ने किया ऐसा Cat Walk, लोग हुए हैरान- देखें VIDEO

माफीनामें में एरिक ने लिखा, 'जहां आप रिपोर्टिंग कर रही थीं, उस वक्त मैं वहीं से बैचलर पार्टी करके निकला था. मैंने उस वक्त मजे के लिए ऐसा किया. लेकिन ये बिलकुल ठीक नहीं था. वीडियो देखने के बाद और आपका स्टेटमैंट पढ़ने के बाद मुझे लगता है कि रिपोर्टिंग की जॉब काफी कठिन होती है. मैंने बीच जॉब में आपको परेशान किया. उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं.'

ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उड़ा विराट कोहली का मजाक, वर्ल्ड कप हारने पर 'भिड़े मास्टर' ने कहा ऐसा... देखें VIDEO

Wave3 की खबर के मुताबिक, माफीनामें के बाद सारा ने एरिक को माफ कर दिया है. सारा को इस बात की खुशी है कि शख्स को गलती का एहसास हुआ. एरिक को 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे कोर्ट में पेश होना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Man Kissed Reporter, Sara Rivest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com