विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

एक दिन में फूंक जाता था सिगरेट का पूरा डिब्बा, गले में उगने लगे बाल, देख डॉक्टर्स के भी उड़े होश

हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक शख्स लगातार खांसी, कर्कश आवाज और सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद जब अस्पताल पहुंचा, तो उसके गले के भीतर का नजारा देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए.

एक दिन में फूंक जाता था सिगरेट का पूरा डिब्बा, गले में उगने लगे बाल, देख डॉक्टर्स के भी उड़े होश
स्मोकिंग के कारण गले में हुए गंभीर बीमारी, ऐसा हुआ अंजाम

स्मोकिंग फेफड़ों, दिल और किडनी जैसे अहम अंगों के लिए तो हानिकारक है ही ये कई ऐसी स्थितियां भी पैदा कर सकता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. 52 वर्षीय ऑस्ट्रियाई व्यक्ति जो सालों से रोजाना एक पैकेट सिगरेट पीता था, उसे एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी हो गई. उसके गले के अंदर बाल उगने लगे. हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक शख्स लगातार खांसी, कर्कश आवाज और सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद जब अस्पताल पहुंचा, तो उसके गले के भीतर का नजारा देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए. बताया जा रहा है कि, शख्स के गले के अंदर छोटे-छोटे बाल उग आए थे. एक गलत आदत की वजह से शख्स को ऐसा हुआ था.

अमेरिकन जर्नल ऑफ केस में रिपोर्ट की गई यह असामान्य स्थिति, उस गंभीर जटिलताओं को बताती है जो लंबे समय तक धूम्रपान करने से हो सकती हैं. बहुत ज़्यादा स्मोकिंग करने वाला यह अनाम व्यक्ति पहली बार 2007 में कर्कश आवाज़, सांस लेने में तकलीफ़ और लगातार खांसी के कारण डॉक्टर के पास गया था. ब्रोंकोस्कोपी से जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके गले में सूजन है और आश्चर्यजनक रूप से गले में कई बाल उग रहे हैं, खासकर उस जगह पर जहां बचपन में डूबने की घटना के बाद सर्जरी की गई थी.

सालों पहले हुई थी सर्जरी 

10 साल की उम्र में उस व्यक्ति ने ट्रेकियोस्टॉमी करवाई थी, ये एक ऐसी प्रक्रिया जिससे उसकी सांस की नली में एक छेद बन गया था. उसके कान से ली गई त्वचा और उपास्थि के ग्राफ्ट का उपयोग करके इस छेद को स्थिर किया गया था. यह ग्राफ्ट किया गया क्षेत्र अप्रत्याशित रूप से वह जगह बन गया जहां बाल उगने लगे.

डॉक्टरों ने उस व्यक्ति में एंडोट्रैचियल हेयर ग्रोथ को डायग्नोज किया, जो एक असामान्य स्थिति है, जिसे पहले केवल एक अन्य मामले में ही दर्ज किया गया था. ये बाल आमतौर पर छह से नौ की संख्या में होते हैं और लगभग 2 इंच लंबे होते हैं, जो उसके वॉयस बॉक्स से होते हुए उसके मुंह तक भी पहुंच जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए उसे 14 साल तक हर साल अस्पताल जाना पड़ता था. हालांकि, बालों को खींचकर और संक्रमित रोम के उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करके अस्थायी रूप से राहत मिली, लेकिन बालों का विकास होता रहा.

स्मोकिंग छोड़ने से संभव हुआ इलाज

2022 में आखिरकार उस व्यक्ति के लिए चीजें बेहतर होने लगीं. उसने एक बड़ा फैसला किया और सिगरेट पीना छोड़ दिया. इस सकारात्मक बदलाव ने डॉक्टरों को एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा कोगुलेशन नामक एक नई प्रक्रिया करने की अनुमति दी. यह तकनीक बालों के विकास की जड़ को खत्म करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, जिससे वह दोबारा नहीं उग सकते.

ये Video भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rare Hair In Throat, Smoking, Endotracheal Hair Growth, Throat Hair, Hair Growing In Throat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com