सोशल मीडिया पर सांपों के बहुत से वीडियो (Snake Video) वायरल होते रहते हैं. ऐसे वीडियो या तो हमें हैरान कर देते हैं या फिर उन्हें देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सांपों की प्रजाति में सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा (King Cobra) को माना जाता है. अगर एक बार ये किसी को काट ले तो उसका बच पाना नामुमकिन ही है. सोशल मीडिया पर अब एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है. जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा को बोतल से पानी पिला रहा है. वीडियो ऐसा है कि इसे देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काफी लंबा किंग कोबरा जमीन पर बैठा नज़र आ रहा है. एक शख्स ने अपने हाथों से उसका पीछे का हिस्सा पकड़ रखा है. वहीं, दूसरी तरफ एक शख्स हाथ में पानी की बोतल लिए किंग कोबरा के पास आ रहा है, ताकि उसे पानी पिला सके. किंग कोबरा शांति से पानी पीता है. लेकिन शख्स घबराया सा होता है. वहीं कुछ लोग किंग कोबरा का पानी पीते हुए वीडियो भी बना रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
Be kind & humble,
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 15, 2022
tables will turn???? pic.twitter.com/L2m0U99s8y
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दयालु और विनम्र बनो,समय पलटेगा. वीडियो को अबतक 39 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट् कर पानी पिलाने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है. दूसर ने लिखा- ये कितना विशाल है.
Watch: तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने लोगों को मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं