विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2023

तरबूज़ को बिना काटे डीप फ्राई कर रहा था शख्स, आगे जो किया, लोग बोले- आखिर चाहते क्या हो?

वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स पहले तो एक समूचे तरबूज़ को खौलते तेल के बर्तन में डीप फ्राई करता है और फिर उसे काटकर खाता भी है.

तरबूज़ को बिना काटे डीप फ्राई कर रहा था शख्स, आगे जो किया, लोग बोले- आखिर चाहते क्या हो?
तरबूज़ को बिना काटे डीप फ्राई कर रहा था शख्स

गर्मियों में तरबूज़ खाना लोग बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि ये स्वाद में लाजवाब होता है, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. तरबूज़ एक ऐसा फल है जिसे शायद ही कोई खाना पसंद नहीं करता होगा. इस रसीले फल को या सिर्फ काटकर ऐसे ही खाया जाता है या फिर इसका जूस निकालकर पीते हैं. बहुत से लोग तरबूज़ (Watermelon) की डिश भी बनाते हैं. लेकिन, अब ऐसा लगता है कि ये खाने के एक्सपेरिमेंट्स की कोई सीमा ही नहीं रही है, जिसे देखो वही नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये नया वीडियो इस बात का सबूत है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स पहले तो एक समूचे तरबूज़ को खौलते तेल के बर्तन में डीप फ्राई करता है और फिर उसे काटकर खाता भी है. अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आप ये वीडियो खुद देख लीजिए...

ये टिकटॉक वीडियो ट्विटर पर @ericriveracooks नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने समूचे तरबूज़ में दो अलग-अलग साइड पर कई डंडिया लगा रखी हैं. फिर वो तरबूज़ को सफेद रंग के बैटर में डालकर उसे ढकता है और फिर खौलते तेल के बर्तन में उसे डालकर डीप फ्राई करता है. काफी देर तक फल को डीप फ्राई करने के बाद वो उसे बाहर निकालता है और उसमें लगी डंडियों को अलग करता है. उसे छोटे-छोटे टुकडों में काटता है और फिर उसे बड़े मज़े से स्वाद लेकर खाने लगता है.

लोग वीडियो देखने के बाद शख्स से बस यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा उसने क्यों किया या फिर वो चाहता क्या है? आप भी देखिए लोगों ने वीडियो देखने के बाद कैसे रिएक्शन दिए...
 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Relishes Deep Fried Watermelon, Man Deep Frying Watermelon, Food Video, Bizarre Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com