सोशल मीडिया पर खतरनाक सांपों और किंग कोबरा (King Cobra) के वीडियो की भरमार है, अक्सर किंग कोबरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोबरा टॉयलेट सीट के अंदर छिपा बैठा होता है तो कभी कोई सांप शॉवर पर लटका मिलता है और कभी स्कूटी के अंदर छिपा बैठा मिलता है. ऐसे वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो किंग कोबरा (King Cobra) के हमले के भी खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं. लेकिन अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, इसमें किंग कोबरा कहीं छिपा नहीं बैठा है और न ही वो किसी पर हमला करते हुए नज़र आ रहा है. इस वीडियो में एक सांप पकड़ने वाले शख्स ने जो कारनामा किया वो देखकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. उसके हाथ में एक लोहे की छंड़ है और दूसरे हाथ में एक प्लास्टिक का डब्बा है. शख्स जैसे ही किंग कोबरा की पूंछ को पकड़ता है, सांप गुस्साकर शख्स पर हमला करने लगता है, वो हवा में भी कई बार उछलता है, लेकिन कुछ देर की कोशिश के बाद शख्स किंग कोबरा को डब्बे में भरने में कामयाब हो जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
ये वीडियो देखकर तो किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बता दें कि किंग कोबरा को पकड़ने वाला शख्स एक स्नेक कैचर है तभी वो सांप से बिना डरे उसे इतनी आसानी से पकड़ने में कामयाब हो गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर khaki_cha_rubab नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अपनी जान का भी ख्याल रखना चाहिए. दूसरे ने लिखा- सेफ्टी ग्लव्स और सेफ्टी जूते भी जरूर पहनें. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं