इंटरनेट एक ऐसी दुनिया है, जहां आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर डर के मारे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो है दुनिया के सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा (King Cobra) का. इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि किंग कोबरा को पकड़ना कितना मुश्किल और खतरनाक है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स अपनी जान को खतरे में डालकर बिना डरे किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर I Love Siliguri पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है कि यह सांप NJP Central Colony में पकड़ा गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कोबरा बीच सड़क पर फन फैलाए बैठा है. उसके सामने हाथ में डंडा लिए एक शख्स खड़ा है, जो उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है. पहले तो वो बड़े ही प्यार से कोबरा के सामने दूर-दूर से ही दो तीन बार पैर इधर-उधर करता है ताकि उसे सांप के तेवर का पता चल जाए. लेकिन इस दौरान सांप शांति से बैठा रहता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
देखें Video:
Cobra Snake rescued from NJP Central Colony pic.twitter.com/1F3Am8rc1V
— I Love Siliguri (@ILoveSiliguri) February 10, 2022
कुछ देर बाद वो सांप को पूंछ से पकड़ता है और उसे थैले में डालने की कोशिश करता है. लेकिन सांप उसके अंदर नहीं जाता. उसकी सभी कोशिशें बेकार जाती हैं. वीडियो में आप पीछे से एक शख्स को बोलते हुए सुन सकते हैं कि वो उसकी मदद कर सकता है. वीडियो बीच में ही खत्म हो जाता है लेकिन ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं. जिसमें यह बताया गया है कि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था. ये वीडियो देखकर तो आप भी समझ गए होंगे कि कोबरा को पकड़ा कितना खतरनाक और मुश्किल होता है.
VIDEO: "दिल से तो रणबीर से शादी कर चुकी हूं", NDTV से बोलीं आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं