विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

मलेशिया की फर्स्ट लेडी ने इमरान खान से की ऐसी रिक्वेस्ट, हंसकर पकड़ लिया हाथ, देखें VIDEO

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वो पाकिस्तानी क्रिकेट के कप्तान रहे फिर राजनीति में आए.

मलेशिया की फर्स्ट लेडी ने इमरान खान से की ऐसी रिक्वेस्ट, हंसकर पकड़ लिया हाथ, देखें VIDEO

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वो पाकिस्तानी क्रिकेट के कप्तान रहे फिर राजनीति में आए. इमरान खान जहां जाते हैं फैन्स उनको देखने के लिए पहुंच जाते हैं. पाक पीएम इमरान खान मलेशिया में दो दिन के दौरे पर थे. मलेशिया की फर्स्ट लेडी सिती हसमाह मोहम्मद अली ने पीएम इमरान से खास रिक्वेस्ट की. जिसके बाद इमरान खान भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए. उन्होंने उस वक्त रिक्वेस्ट की जिस वक्त वो फोटो क्लिक करा रहे थे. 

शाहरुख खान से 17 साल पुराने 'अपमान' का बदला लेगी 'कलिंग सेना', बोली- फेकेंगे स्याही और दिखाएंगे काले झंडे

मलेशिया की फर्स्ट लेडी सिती हसमाह मोहम्मद अली ने इमरान खान को कहा- प्रधानमंत्री जी क्यों मैं आपके हाथ को थाम सकती हूं? जिसके बाद इमरान खान ने हंसते हुए हामी भर दी और हाथ थाम लिया. जिसके बाद सभी लोग हंस पड़े और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उस वक्त मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद भी वहीं मौजूद थे. वो भी जोर-जोर से हंसने लगे. 

घर में लगी आग और अंदर फंसे रह गए पति-पत्नी, कैमरे में कैद हो गई घटना, देखें VIDEO

देखें VIDEO:

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Pakistan, Malaysia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com