विज्ञापन

आवारा कुत्तों का झुंड, 4 साल की मासूम, जमीन पर गिराकर नोचने लगे, दिलदहलाने वाली घटना

पुणे में चार साल की मासूम बच्ची पर सात आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. द‍िलदहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

आवारा कुत्तों का झुंड, 4 साल की मासूम, जमीन पर गिराकर नोचने लगे, दिलदहलाने वाली घटना
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना.

महाराष्‍ट्र में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आए द‍िन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड के म्हेत्रे वस्ती इलाके और ठाणे के कल्याण का है. म्हेत्रे वस्ती इलाके में चार साल की मासूम बच्ची पर सात आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. द‍िलदहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कुत्तों के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. ठाणे के कल्याण में एक आवारा कुत्ते ने 100 से ज्यादा लोगों को काट ल‍िया. सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. कुत्तों के हमलों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों की मांग है क‍ि महानगरपालिका से हिंसक आवारा कुत्तों पर तुरंत लगाम लगाई जाए. 

4 साल की मासूम पर 7 आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला

पुणे के पिंपरी-चिंचवड के म्हेत्रे वस्ती इलाके में रविवार दोपहर एक चार साल की मासूम बच्ची पर सात आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही बच्ची को कुत्तों ने चारों तरफ से घेर लिया और उस पर टूट पड़े. घबराकर भाग रही बच्ची को दो कुत्तों ने झपटकर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद पांच अन्य कुत्तों ने भी उसे बुरी तरह से नोचना शुरू कर दिया. घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और बच्ची की जान बचा ली. आवारा कुत्तों द्वारा मासूम पर किए गए इस हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस जानलेवा हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. 

एक ही आवारा कुत्ते ने 130 लोगों पर किया हमला

ठाणे के कल्याण में संदीप होटल परिसर और आसपास के इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 100 से ज्यादा लोगों को काट ल‍िया. सभी घायल ठाणे के रुक्मिणी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुत्ते की वजह से इलाके के लोगों में डर का माहौल है. 

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद फिर आवारा कुत्तों का कहर; रायचूर में 4 साल के मासूम का सिर नोचा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Dog Attack, Strey Dogs, Maharastra News, Thane News, Dog Attack CCTV Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com