टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए तैयार हो चुके हैं. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर ट्रॉफी जीतने उतरेंगे. हालांकि, कैप्टेंसी उनके हाथ में नहीं होगी. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल के लिए अभी भी खेल रहे हैं. इसके अलावा कैप्टन कूल कभी विज्ञापन तो कभी बड़ी-बड़ी हस्तियों की शादी में नजर आते ही रहते हैं. वहीं, अब एक इवेंट से धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद धोनी के फैंस यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह उनके कैप्टन कूल हैं.
धोनी का मजेदार वीडियो वायरल (Dhoni Party Viral Video)
इस वायरल वीडियो में धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें धोनी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. वहीं, साक्षी भी खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी पार्टी में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म लव आजकल के सॉन्ग आज दिन चढ़ेया पर लिप सिंक कर रहे और अपनी पत्नी के प्रति प्यार जता रहे हैं. साक्षी भी अपने कैप्टन कूल पति का पूरा साथ दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में धोनी के फैंस और उन्हें ट्रोल करने वाले क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं चलिए पढ़ते हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यहां देखें वीडियो
धोनी के फैंस हुए शॉक्ड (Fans React to Dhoni Viral Video)
धोनी के इस बिंदास अंदाज पर एक फैन ने लिखा है, धोनी को ऐसा देखना भी एक मौका है'. दूसरे फैन ने लिखा, धोनी भाई आज पूरे बिंदास मूड मे हैं'. तीसरे फैन यूजर ने लिखा, धोनी भाई अपनी पसंदीदा महिला के सामने'. एक और यूजर ने लिखा, माही भाई का यह अंदाज कभी नहीं देखा'. वहीं, माही को ट्रोल करने वाले लिख रहे हैं, 2019 का वर्ल्ड कप हराकर धोनी की खुशी'. दूसरे ने लिखा, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर बयान क्यों नहीं दिया? धोनी के इस वीडियो पर अब तक 25 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- समंदर के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं