विज्ञापन

मारवाड़ी दूल्हे के लिए विदेशी दुल्हन बनी राजस्थानी, ठुमकों की बरसात से गूंज उठा वेडिंग वेन्यू, वीड‍ियो वायरल

डच दुल्हन ने शादी में राजस्थानी गाने पर पारंपरिक डांस कर मारवाड़ी दूल्हे को सरप्राइज दिया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कपल की केमिस्ट्री और सांस्कृतिक संगम की जमकर तारीफ हो रही है.

मारवाड़ी दूल्हे के लिए विदेशी दुल्हन बनी राजस्थानी, ठुमकों की बरसात से गूंज उठा वेडिंग वेन्यू, वीड‍ियो वायरल
मारवाड़ी दूल्हे के लिए विदेशी दुल्हन बनी राजस्थानी

Dutch Bride Rajasthani Dance: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक शादी का वीडियो धूम मचा रहा है. लोग इसे सिर्फ देख नहीं रहे, बल्कि बार-बार रिप्ले कर रहे हैं. वजह है एक ऐसा सरप्राइज जिसने देसी शादी में विदेशी तड़का लगा दिया. जैसे ही वीडियो शुरू होता है, माहौल सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टेज पर जो होता है, वो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आता है. एक डच दुल्हन अपने मारवाड़ी दूल्हे के लिए ऐसा तोहफा लेकर आती है, जिसे देखकर मेहमानों की तालियां गूंज उठती हैं और कैमरे थमने का नाम नहीं लेते.

जब विदेशी दुल्हन बनी देसी परफॉर्मर

शादी का पंडाल रोशनी, फूलों और खुशियों से सजा था. तभी सबकी नजरें स्टेज की ओर टिक गईं. पीले रंग के चमकदार लहंगा चोली में सजी दुल्हन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ी. अगले ही पल राजस्थानी लोकगीत बजा और दुल्हन ने पारंपरिक डांस शुरू कर दिया. सरप्राइज इतना शानदार था कि मेहमान एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे. दुल्हन ने राजस्थानी डांस स्टेप्स इतनी खूबसूरती से किए कि लगा जैसे ये उसके दिल के बेहद करीब हो. घूमर की लय, हाथों की अदाएं और चेहरे की प्यारी मुस्कान ने माहौल को जादुई बना दिया. हर स्टेप पर तालियां गूंजती रहीं. मेहमान मोबाइल निकालकर इस पल को कैद करने लगे.

देखें Video:

दूल्हे का रिएक्शन बना सबसे खास

सफेद कुर्ता पायजामा पहने दूल्हा स्टेज के सामने खड़ा ये नजारा देखता रहा. उसके चेहरे पर गर्व, खुशी और हैरानी एक साथ नजर आए. उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि दुल्हन उसकी संस्कृति को इतने प्यार से अपनाएगी. ये पल देख कई मेहमान भावुक भी हो गए.

इंटरनेट बोला, यही है असली प्यार

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया. लाखों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स की बारिश होने लगी. यूजर्स ने लिखा कि प्यार में लोग एक-दूसरे की संस्कृति को ऐसे ही अपनाते हैं. किसी ने डांस को शानदार बताया, तो किसी ने कपल को परफेक्ट जोड़ी कहा. कई लोगों ने इसे रंगीले राजस्थान की खूबसूरत झलक बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जॉइन करता तो रोज पछताता... जॉइनिंग से ठीक पहले ठुकरा दी 26 लाख की नौकरी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

ऑफिस पॉलिटिक्स में न पड़ने की सजा! 6 साल की वफादारी के बाद भी चली गई नौकरी, बॉस को बाद में समझ आई उसकी अहमियत

सिंगापुर में रहना सब्र का इम्तिहान है... भारतीय महिला ने बताया कितना मुश्किल है वहां रहना, जानिए क्यों?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Dutch Bride Dance, Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com