विज्ञापन

मौत छूकर निकल गई! ट्रक की टक्कर में चकनाचूर हुई स्कूटी, बंपर से लटकी रही लड़की

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी. युवती ट्रक के बंपर से लटक गई और चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई.

मौत छूकर निकल गई! ट्रक की टक्कर में चकनाचूर हुई स्कूटी, बंपर से लटकी रही लड़की
ट्रक की टक्कर में चकनाचूर हो गई स्कूटी, बंपर पकड़ लटकी रही लड़की
NDTV

Viral Video: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय... ये लाइन महाराष्ट्र के अहिल्यानगर की एक लड़की पर एकदम से सटीक बैठती है. लड़की एक भयानक हादसे में बाल-बाल बच गई. वह अपनी स्कूटी से जा रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार लड़की को भीषण टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह ट्रक के बंपर पकड़कर लटक गई,  जबकि उसकी स्कूटी हादसे में चकनाचूर हो गई. यह खतरनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जिसका फुटेज वायरल हो रहा है.

08 अक्टूबर को हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह भयानक हादसा 08 अक्टूबर को अहिल्यानगर के श्रीरामपुर में बेलापुर रोड पर हुआ है. हादसे के बाद सामने आए 2 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बेलापुर रोड पर रेत से भरा ट्रक तेजी से आता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद वह बिना रफ्तार कम किए अचानक दाईं ओर मुड़ जाता है. इसी दौरान सामने आ रही स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार देता है.

टक्कर लगते ही बंपर पकड़ लटक गई लड़की

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक स्कूटी को टक्कर मारता है तो तुरंत स्कूटी सवार लड़की रेत से भरे ट्रक का बंपर पकड़कर लटक जाती है. जिससे वह टक्कर आने पर दूर जाकर गिरने या ट्रक के नीचे आने से बच जाती है. हालांकि ट्रक ड्राइवर ने भी उसी समय ब्रेक लगा दिया और लड़की सुरक्षित बच गई. पर उसकी स्कूटी टूट गई. 

ट्रक पर नहीं था नंबर प्लेट

ब्रेक लगाने पर जब ट्रक रुक जाता है तो वो लड़की बंपर छोड़कर ट्रक के पास से दूर चली जाती है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. वहीं ट्रक ड्राइवर भी गाड़ी से बाहर उतरता है और स्कूटी को देखता है. उसे वहां मौजूद लोगों से बहस करते हुए भी देखा जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी और बताया जा रहा है कि इसका संबंध वैजापुर में महालगांव रेत नीलामी से है.

चश्मदीदों का कहना है कि ट्रक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी और बहस के बाद ड्राइवर वहाँ से भाग गया. इस घटना ने रेत ढोने वाले ट्रकों की लापरवाही को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं और ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की माँग तेज़ हो गई है.

यह भी पढे़ं-

'किडनी बेचकर घर जा रही', दिवाली-छठ पर फ्लाइट का किराया देख लोग बोले- उससे सस्ता तो मॉलदीव जाना है

जयपुर में बैंक के बाहर नाइट ड्यूटी कर रहे पति के साथ खाना खाती पत्नी का वीडियो वायरल, लोग बोले- नजर ना लगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra Accident, Viral News, Viral Accident Video, Viral Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com