विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2019

ट्रेन की पटरी पर PUBG खेल रहे थे दो शख्स, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन बजाती रही हॉर्न और फिर...

महाराष्ट्र (Maharashtra) के हिंगोली जिले में दो युवक आनलाइन गेम पबजी (PlayerUnknown's Battlegrounds) खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी.

Also Read in
ट्रेन की पटरी पर PUBG खेल रहे थे दो शख्स, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन बजाती रही हॉर्न और फिर...
आनलाइन गेम पबजी खेलने के चक्कर में दो युवकों की मौत.

महाराष्ट्र (Maharashtra) के हिंगोली जिले में दो युवक आनलाइन गेम पबजी (PlayerUnknown's Battlegrounds) खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम यहां से करीब 570 किलोमीटर दूर हिंगोली में हुई. उन्होंने बताया कि उनकी पहचान नागेश गोरे (24) और स्वप्निल अन्नापूर्णे (22) के रूप में हुई है. वे दोनों रेल पटरियों के पास पबजी (Pubg) खेल रहे थे और हैदराबाद-अजमेर ट्रेन की चपेट में आ गए.

PUBG का बढ़ रहा है क्रेज, Divorce से लेकर बच्चे हो रहे हैं बीमार, आप भी खेलते हैं तो हो जाएं सावधान

ctn41c9o

लोगों को देर रात उनके शव मिले. इस घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत की एक रिपोर्ट हिंगोली थाने में दर्ज करायी गयी है. पबजी (Pubg) दक्षिण कोरियाई मूल का एक ऑनलाइन गेम है और विशेषज्ञों के अनुसार इस गेम की लत लग जाती है तथा इसे खेलने वाले लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है. गुजरात (Gujarat) के कई जिलों में पबजी प्रतिबंधित कर दिया गया है. कुछ दिनों पहले ही गुजरात में पबजी गेम खेलने वाले लोगों पर जारी कार्रवाई के बीच स्थानीय पुलिस ने तीन और लोगों को उनके फोन पर कथित तौर पर यह गेम खेलने के लिए गिरफ्तार किया.

PUBG की लत से शख्स खुद को मारने लगा मुक्के, खो दिया मानसिक संतुलन, डॉक्टर भी हुए हैरान

5juso3rg

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने एक अधिसूचना जारी कर प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड गेम (पबजी) को जिले में प्रतिबंधित किया था. पिछले दो दिनों में गुजरात के राजकोट शहर में कॉलेज के छह छात्रों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया. इस गेम से लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है. ऐसे में राज्य सरकारें इस गेम पर बैन लगा रही हैं. कश्मीर एक शख्स ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया तो किसी की जान चली गई. 

Pubg में एक साथ किया चिकन डिनर और बन गए हमसफर, पढ़ें इनकी अनोखी लव स्टोरी

ऐसे खेला जाता है PUBG:
पैराशूट के जरिए 100 प्लेयर्स को एक आईलैंड पर उतारा जाता है. जहां प्लेयर्स को बंदूकें ढूंढनी पड़ती है और दुश्मनों को मारना होता है. आखिर में जो बचता है वो विनर होता है. 4 लोग ग्रुप बनाकर भी खेल सकते हैं, जो आखिर तक पहुंच गए तो सभी विनर कहलाते हैं. इस गेम को डाउनलोड करने के लिए 2 जीबी स्पेस होना जरूरी है. क्योंकि गेम फोन का काफी स्पेस लेता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PlayerUnknown's Battlegrounds, Maharashtra, Hingoli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com