विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2020

लोको पायलट ने घायल यात्री के लिए उल्टी दौड़ाई ट्रेन, पहुंचाया अस्पताल तो रेल मंत्री बोले- 'अपना कर्तव्य निभाने का यह...' देखें Video

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चलती ट्रेन से एक यात्री गिर गया. जिसको बचाने के लिए लोको पायलट (Loco-Pilot) ने ट्रेन को उल्टी दौड़ा ली. उसने करीब आधे किलोमीटर तक उल्टी ट्रेन दौड़ाई और उसको ट्रेन में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया.

लोको पायलट ने घायल यात्री के लिए उल्टी दौड़ाई ट्रेन, पहुंचाया अस्पताल तो रेल मंत्री बोले- 'अपना कर्तव्य निभाने का यह...' देखें Video
रेल की पटरियों पर तड़प रहा था शख्स, लोको पायलेट ने पीछे दौड़ाई ट्रेन और फिर...

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चलती ट्रेन से एक यात्री गिर गया, जिसको बचाने के लिए लोको पायलट (Loco-Pilot) ने ट्रेन उल्टी दौड़ा ली. लोको पायलट ने करीब आधे किलोमीटर तक उल्टी ट्रेन दौड़ाई और घायल शख्‍स को ट्रेन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग लोको-पायलट की खूब तारीफ कर रहे हैं. रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी रेलवे कर्मचारी की खूब तारीफ की है. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है.

विराट को मिली हार के बाद सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा पहुंची न्यूजीलैंड, Photo शेयर कर Kiwi को किया अलर्ट

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में भुसावल डिवीजन में पचोरा और माहेजी स्टेशनों के बीच एक यात्री ट्रेन से गिर गया. ट्रेन के गार्ड ने इस घटना पर ध्यान दिया और लोको पायलट को तुरंत सूचित किया. जानकारी देने के बाद, लोको पायलट ने बेहोश व्यक्ति को लेने के लिए 500 मीटर से अधिक दूरी तक ट्रेन को उल्‍टटा चलाया. फिर उसे तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया. घायल शख्‍स की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

गेंडे को देख उछलने लगी बकरी, फिर बड़े से जानवर ने किया ऐसा... देखें Viral Video

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे कर्मचारियों की तत्काल कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''आज पाचोरा-माहेजी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरे एक घायल यात्री के लिए लोको पायलट ने ट्रेन को लगभग 500 मीटर पीछे ले जाकर यात्री को ट्रेन में बैठाकर उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता के साथ अपना कर्तव्य निभाने का यह एक अनुपम उदाहरण है.''

Valentine's Day पर Google ने किया सिंगल लोगों को ट्रोल, शेयर किया 'तनहाई' सॉन्ग

उन्होंने 6 फरवरी की रात 10 बजे इस वीडियो को शेयर किया, जिसके अब तक 48 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर पर लोग लोको-पायलट की खूब तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

'कबीर सिंह' ने बिना हेलमेट के चलाई बाइक तो गुड़गांव पुलिस ने किया ये ट्वीट, बोले- 'कैसे बचाओगे प्रीति को...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Bhusaval Division, Loco Pilot, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com