विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2019

पंजाब में शख्स ने बाइक को बना दिया कार, लोग बोले- 'इसे कहते हैं देसी जुगाड़' देखें VIDEO

पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में अजीबोगरीब गाड़ी नजर आई, जिसने भी इस गाड़ी को देखा वो हैरान रह गया. एक शख्स ने अपनी बाइक को कार में तबदील कर दिया.

Also Read in
पंजाब में शख्स ने बाइक को बना दिया कार, लोग बोले- 'इसे कहते हैं देसी जुगाड़' देखें VIDEO
पंजाब में शख्स ने बाइक को बना दिया कार, देखें VIDEO

पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में अजीबोगरीब गाड़ी नजर आई, जिसने भी इस गाड़ी को देखा वो हैरान रह गया. एक शख्स ने अपनी बाइक को कार में तबदील कर दिया. गाड़ी को इतनी कलाकारी से मॉडिफाई किया गया कि वो बाइक बिलकुल नहीं लग रही है. ट्विटर यूजर @desimojito ने इस वीडियो को शेयर किया है. शख्स को गाड़ी को बिलकुल जीप का लुक दिया है.

ये भी पढ़ें: सड़क पर हुआ गड्ढा और अंदर समा गई चलती बस, वायरल हुआ Video, लोग बोले- 2019 का Titanic

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के आगे की तरफ दो सीटें हैं, जहां दो शख्स बैठे हैं. इस वीडियो को एक शख्स ने रिकॉर्ड किया, उसने आगे जाकर गाड़ी रुकवाकर कार जैसी बाइक चलाने वाले शख्स से पूछा तो उसने बताया कि उसने खुद इस गाड़ी को तैयार किया है. उसने ये भी बताया कि अभी इसमें और चीजें जुड़नी बाकी है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीयों ने मनाई ऐसी दीवाली, सड़क पर हुआ कचरा तो पुलिस ने किया ऐसा... देखें VIDEO

देखें VIDEO:

इस वीडियो के अब तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 5 हजार लाइक्स और 2 हजार रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर यूजर्स शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रैम्प वॉक कर रही पाकिस्तानी मॉडल अचानक लड़खड़ाई, साथ चल रहे शख्स ने किया ऐसा... देखें Video

एक यूजर ने लिखा, ''इनको हेलमेट पहनना चाहिए या सीट बेल्ट?'' अन्य यूजर ने लिखा, ''देश में असली टैलेंट मौजूद है. जय हो.'' कई लोगों ने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को टैग किया है. वो ट्विटर पर काफी अपडेट रहते हैं और उनके रिएक्शन को खूब पसंद किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ludhiana, Bike-cum-car, Bike Become Car, Desi Jugaad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com