विज्ञापन

पहले 65 हजार, अब सिर्फ 9 हजार में मिलेगी कैंसर की ये दवा, देखें किन 39 दवाओं के दाम गिरे

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमत में कटौटी की गई है. नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी. यहां जानते हैं किन दवाओं की कीतमों में कटौती हुई है?

पहले 65 हजार, अब सिर्फ 9 हजार में मिलेगी कैंसर की ये दवा, देखें किन 39 दवाओं के दाम गिरे
Cancer Medicine Price Cut : कैंसर की दवाओं में भारी कटौती

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में कटौती की गई है. संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनियों से 27 अक्टूबर तक मिले आंकड़ों के आधार पर तैयार सूची में 543 उत्पादों की कीमतों का विवरण दिया गया है.

इस सूची में अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड, दवा की ताकत, पैक का आकार और पुरानी व संशोधित कीमत शामिल हैं. हालांकि, सभी दवाओं की कीमतें कम नहीं हुई हैं. कुछ दवाओं की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है. एक ही दवा के अलग-अलग ब्रांड और पैक की कीमतों में भी अंतर हो सकता है.

किन दवाओं की कीमतों में कितनी कटौती हुई?

1. अबिराटेरोन एसीटेट (Abiraterone acetate)

अबिराटेरोन एसीटेट का इस्तेमाल प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में किया जाता है. सूची में इसके कई ब्रांड की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है.

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
ABIRALIVE 250 mgओंकोबायोटेक फॉर्म्युलेशंस प्राइवेट लिमिटेड120 टैबलेट28,0004,84023,160
Abirapro 250 mgग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड120 टैबलेट28,7445,76822,976
ABIRAT 250 mgखंडेलवाल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड120 टैबलेट36,088.814,064.4832,024.33
ABISAM 250 mgसमर्थ लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड120 टैबलेट7,904.521,279.496,625.03
Abirated 500 mgडॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड120 टैबलेट5,624.062,531.763,092.30

इन उदाहरणों से पता चलता है कि एक ही दवा के अलग-अलग ब्रांड की संशोधित कीमतों में काफी अंतर हो सकता है.

2. एकैलाब्रुटिनिब (Acalabrutinib)

एकैलाब्रुटिनिब का इस्तेमाल कुछ प्रकार के ब्लड कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसके कई ब्रांड की कीमतों में भी कमी की गई है.

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
Acabrunat 100 mgनैटको फार्मा लिमिटेड30 कैप्सूल14,531.2510,842.363,688.89
CALBRIGHT 100 mgआरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड30 कैप्सूल17,999.007,962.0010,037.00
CAPBRUSAM 100 mgसमर्थ लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड30 कैप्सूल15,911.007,364.958,546.05
CAPBRUSAM 100 mgसमर्थ लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड60 कैप्सूल29,257.0012,780.5616,476.44
हालांकि, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया लिमिटेड के Calquence 100 mg के छह कैप्सूल वाले पैक की कीमत ₹85,202 ही रखी गई है. यानी इस ब्रांड की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है.

3. एनास्ट्रोजोल (Anastrozole)

एनास्ट्रोजोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्तन कैंसर के इलाज में किया जाता है. सूची में इसके कई ब्रांड की कीमतों में कमी दर्ज की गई है.

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
NATERO 1 mgहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड10 टैबलेट530.557473.5
Elinal 1 mgएमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड10 टैबलेट733.9578.63655.32
ARMOTRAZ 1 mgसिप्ला लिमिटेड10 टैबलेट784.71146.78637.93
WOMAZOL 1 mgखंडेलवाल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड10 टैबलेट458.8539.52419.33
STAZONEX 1 mgएबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड10 टैबलेट922.43210.06712.37

दूसरी ओर, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया लिमिटेड के एनास्ट्रोजोल 1 mg के 14 टैबलेट वाले पैक, जिसे Arimidex ब्रांड नाम से भी जाना जाता है, की कीमत ₹3,541 ही रखी गई है.
4. बेवेसिजुमैब (Bevacizumab)

बेवेसिजुमैब कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इंजेक्शन वाली दवा है. सूची में इसके कई ब्रांड के दाम घटाए गए हैं.

दवा का नामकंपनीपैक साइजपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
BEVACIZAB 100 mgएबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड1 वायल21,767.705,930.1315,837.57
BEVACIZAB 400 mgएबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड1 वायल65,205.098,956.7556,248.34
BEVAKALP 100 mgटोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड1 वायल10,500.004,523.905,976.10
Bevarest 100 mgएमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड1 वायल19,288.003,843.8415,444.16
CIZUMAB 100 mgडॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड1 वायल7,686.003,504.234,181.77
Versavo 100 mgडॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड1 वायल7,686.003,504.23

4,181.77

हालांकि, रोश प्रोडक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के Avastin 100 mg वायल की कीमत ₹33,863 और Avastin 400 mg वायल की कीमत ₹1,23,506 ही रखी गई है.

5. डैसैटिनिब (Dasatinib)

डैसैटिनिब का इस्तेमाल कुछ प्रकार के ब्लड कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसके कई ब्रांड की कीमतों में कटौती की गई है

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
Dasanat 20 mgनैटको फार्मा लिमिटेड60 टैबलेट2,812.501,085.931,726.57
DASATIB 100 mgसमर्थ लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड30 टैबलेट10,116.001,380.328,735.68
DASATRUE 70 mgसिप्ला लिमिटेड60 टैबलेट8,765.621,858.176,907.45
Dashori 100 mgटोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड30 टैबलेट8,345.002,977.655,367.35
DYRONIB 70 mgहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड60 टैबलेट17,811.001,808.0016,003.00

6. डेनोसुमैब (Denosumab)

डेनोसुमैब का इस्तेमाल कुछ कैंसर मरीजों में हड्डियों से जुड़ी जटिलताओं के प्रबंधन के लिए किया जाता है. इसके कई ब्रांड की कीमतों में भी कमी की गई है

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
ODENSOMAB 60 mgल्यूपिन लिमिटेड1 इंजेक्शन18,375.006,523.2511,851.75
Prolia 60 mgडॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड1 प्रीफिल्ड सिरिंज19,687.5016,950.002,737.50
SUPDENO-60मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड1 प्रीफिल्ड सिरिंज16,401.557,116.609,284.95
TRICIIUM DMABकोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड1 प्रीफिल्ड सिरिंज20,000.008,525.0011,475.00

7. एन्जालुटामाइड (Enzalutamide)

एन्जालुटामाइड का इस्तेमाल प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में किया जाता है. सूची में इसके कई ब्रांड की कीमतें कम की गई हैं.

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
ENZANA 160 mgहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड7 टैबलेट5,290.002,720.002,570.00
ENZANA 40 mgहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेडकैप्सूल पैक2,227.008301,397.00
ENZANDRO 160 mgएबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड7 टैबलेट7,829.463,940.883,888.58
ENZANDRO 40 mgएबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड28 कैप्सूल10,890.003,108.397,781.61

8. एर्लोटिनिब (Erlotinib)

एर्लोटिनिब का इस्तेमाल कुछ प्रकार के फेफड़ों के कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसके कई ब्रांड की कीमतों में भी कटौती की गई है.

दवा का नामकंपनीपैक साइज़पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कीमत में कमी (₹)
ERLOCIP 100 mgसिप्ला लिमिटेड30 टैबलेट6,759.662,990.133,769.53
ERLOCIP 150 mgसिप्ला लिमिटेड30 टैबलेट9,798.993,448.376,350.62
ERLONAT 150 mgनैटको फार्मा लिमिटेड30 टैबलेट8,768.662,804.375,964.29
ERLOTAZ 100 mg
 
खंडेलवाल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड30 टैबलेट8,481.321,050.147,431.18
ERLOTERO 150 mgहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड30 टैबलेट4,504.501,396.003,108.50

9. कैबोजैन्टिनिब (Cabozantinib)

कैबोजैन्टिनिब कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा है. संशोधित सूची में इसके अलग-अलग ब्रांड और ताकत वाले उत्पाद शामिल हैं. 

मरीजों को कैसे मिलेगी राहत?

जिन दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत कम की गई है, उनकी संशोधित कीमत 9 नवंबर 2026 से लागू होगी. इसके बाद संबंधित उत्पादों को नई MRP पर बेचा जाना चाहिए. इससे इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले मरीजों को राहत मिल सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Medicine, Cancer Medicine Name, Cancer Medicine News, Cancer Medicine Price Cut, Cancer Medicine Price List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com