Document lost recovery steps: आज की व्यस्त भीड़भाड़ भरी सड़कों और सार्वजनिक परिवहन में पर्स चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं. अक्सर पर्स में सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि Aadhaar Card, PAN Card, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी होते हैं. ऐसे में पर्स खोने से सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, पहचान की चोरी जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं, लेकिन घबराने की बजाय, आप कुछ जरूरी कदम उठाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
पहला कदम: नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करें (First Step: File an FIR)
अगर आपके पर्स में जरूरी दस्तावेज थे और वह चोरी हो गया है, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं और एफआईआर दर्ज कराएं. यह सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट्स को दोबारा बनवाने के लिए कानूनी प्रमाण भी बनता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बैंक कार्ड्स तुरंत ब्लॉक कराएं (Block Your Bank Cards)
अगर आपके पर्स में एटीएम या क्रेडिट कार्ड भी थे, तो तुरंत अपने बैंक को कॉल करें और कार्ड्स को ब्लॉक करवाएं. अधिकतर बैंकों की 24/7 कस्टमर केयर सेवाएं होती हैं, जो ऐसे मामलों में तुरंत मदद करती हैं.

डुप्लिकेट डॉक्यूमेंट्स कैसे बनवाएं: (How to Reapply for Lost Documents)
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
UIDAI की वेबसाइट या नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आप आधार कार्ड का रीप्रिंट करवा सकते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप घर बैठे भी नया कार्ड मंगवा सकते हैं.
पैन कार्ड (PAN Card)
NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर Reprint PAN ऑप्शन चुनें. आपको पहचान पत्र की कॉपी और एफआईआर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी पड़ सकती है.
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
parivahan.gov.in पर जाकर डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करें. एफआईआर की कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ में लगाएं.
बैंक कार्ड्स (How to reapply Aadhaar card)
बैंक की ब्रांच में जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए नया एटीएम या क्रेडिट कार्ड अप्लाई करें.
सावधानी रखें (public safety tips)
हमेशा जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी अपने फोन या क्लाउड पर सेव रखें. कभी भी सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर न निकलें. पर्स खोना दुखद है, लेकिन सही प्रक्रिया अपनाकर आप अपने दस्तावेज और पहचान दोबारा पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं