विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2021

छोटी बच्ची ने Prairie Dog को गोद में लेकर सुनाया प्यारा सा गीत, वीडियो ने जीता लोगों का दिल - देखें Video

इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची एक प्रेयरी डॉग (prairie dog- उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली एक प्रकार की जमीनी गिलहरी) को गोद में लेकर खेल रही है और prairie dog को गोद में लेकर मस्ती में गाना गा रही है.

छोटी बच्ची ने Prairie Dog को गोद में लेकर सुनाया प्यारा सा गीत, वीडियो ने जीता लोगों का दिल - देखें Video
छोटी बच्ची ने Prairie Dog को गोद में लेकर सुनाया प्यारा सा गीत

 इंसान और जानवर के बीच दोस्ती बहुत पुरानी है. कई बार तो इंसान ऐसे जानवरों को भी अपना दोस्त बना लेता है तो आमतौर पर पालतू नहीं माने जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची एक प्रेयरी डॉग (prairie dog- उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली एक प्रकार की जमीनी गिलहरी) को गोद में लेकर खेल रही है. ये बच्ची अपनी अपनी ही धुन में मगन है और prairie dog को गोद में लेकर मस्ती में गाना गा रही है. prairie dog भी बच्ची की गोदी में पूरी तरह से निश्चिंत नजर आ रहा है. ये वीडियो केवल 18 सेकंड का है, लेकिन इस वीडियो में छोटी बच्ची और prairie dog के बीच की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

देखें Video:

हालांकि कुछ लोग इसे वीडियो के लेकर चिंता व आपत्ति भी दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है – “पहली नजर में देखने में ये वीडियो क्यूट लगता है, लेकिन ये खतरनाक हो सकता है. prairie dog एक जंगली जानवर है. उसका एक आघात भी बच्ची को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है. prairie dog के नाखून बहुत खतरनाक होते हैं.” हालांकि इस यूजर से कई लोगों ने असहमति भी जाहिर की है. जवाब में एक यूजर ने लिखा- “prairie dogs को गलत तरीके से बदनाम किया जाता है. मुझे आशा है कि आप उनके बारे में और जानेंगे.” कुछ अन्य लोगों ने भी इस बात से इत्तेफाक जाहिर करते हुए लिखा है कि prairie dog और बच्ची एक-दूसरे के साथ जिस प्रकार से सहज हैं, उससे लगता नहीं कोई एक-दूसरे को कोई नुकसान पहुंचा सकता है.

ट्विटर पर ये वीडियो Buitengebieden नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और अब तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर बड़ी तादाद में लोगों के मजेदार कमेंट भी मिल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Prairie Dog, Baby And Pet, Little Girl Singing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com