सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई डांस वीडियो (Dance Video) छाया ही रहता है. लेकिन कुछ डांस वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनकी बात ही अलग होती है. इसलिए ये वीडियो हर किसी को पसंद आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बाप-बेटी की एक जोड़ी का बड़ा ही प्यारा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो (Video) को देखने के बाद यकीनन किसी के भी चेहरा खुशी से खिलखिला उठेगा. इसलिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है.
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता और बेटी की जोड़ी इंटरनेट पर धूम मचा रही है. शानदार डांस से इस क्यूट जोड़ी ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है. यह जोड़ी अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है. पाब्लो और वेरोनिका (Pablo and Veronica) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के बिजली बिजली (Bijlee Bijlee) गाने पर पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वीडियो खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो में पाब्लो अपनी बेटी वेरोनिका के साथ बिजली बिजली का हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों को अपने स्टेप्स में तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए आईने की ओर देखते हुए देखा गया. पिता और बेटी के बीच का तालमेल हर किसी को लुभा रहा है . नतीजतन यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.
ये भी पढ़ें: ऑटोपायलट टेस्ला कार की फ्रंट सीट पर हुई महिला की डिलीवरी, लोगों ने बच्ची को दिया ये नाम
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि आप दोनों सबसे क्यूट है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा. "बेस्ट फादर डॉटर जोड़ी... इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो गया है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. आपको यह वीडियो कैसा लगा, कमेंट सेक्शन में जरुर बताएं!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं