सोशल मीडिया प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर आमतौर पर जॉब ऑफर या बिजनेस नेटवर्क के मैसेज आते हैं, लेकिन उदयपुर की रहने वाली ब्रांड मार्केटिंग प्रोफेशनल मुद्रिका कवडिया को लिंक्डइन पर एक ऐसा मैसेज मिला, जिसकी उन्होंने सपने में भी उम्मीद नहीं की थी. दरअसल, ये मैसेज एक महिला ने किया था. जिन्होंने उन्हें मैसेज करके ये बताया कि, वो उनकी मां की उम्र की हैं. महिला ने अपने 1997 में जन्मे बेटे के लिए मुद्रिका से रिश्ते की बात चलाई, जो बायोमेडिकल साइंसेज में पीएचडी कर चुका है और अमेरिका में रहता है.

लिंक्डइन पर मिला अनोखा शादी का ऑफर
वायरल हो रहे लिंक्डइन पोस्ट में देखा जा सकता है कि, महिला ने मैसेज की शुरुआत बड़े ही अलग अंदाज में की. उन्होंने मैसेज में लिखा, 'डियर मुद्रिका बेटा, मैं आपकी मां की उम्र की हूं, इसलिए आपको बेटा बोल रही हूं.' इसके बाद उन्होंने पूछा कि, 'क्या मुद्रिका की सगाई या शादी हुई है.' उन्होंने आगे लिखा कि, 'अगर वो सिंगल हैं, तो दोनों फैमिली आपस में बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं.'
ये भी देखें-एप्पल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo, ये है कीमत
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
मुद्रिका ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर करते हुए इसे बहुत ही प्यारा वाकया बताया. वायरल हो रहे इस पोस्ट पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि, 'लिंक्डइन अब मैट्रिमोनियल साइट बन गया है', तो वहीं ज्यादातर लोगों को महिला ये तरीका बेहद पसंद आया.
ये भी पढ़ें:-गन्ने के खाली खेत को बना दिया घना जंगल, 10 साल में ऑस्ट्रेलियन महिला ने उगाए 1,19,000 पेड़
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं