विज्ञापन

गन्ने के खाली खेत को बना दिया घना जंगल, 10 साल में ऑस्ट्रेलियन महिला ने उगाए 1,19,000 पेड़

ज्यादातर लोग जमीन खरीदकर उस पर घर बनवाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने कुछ अलग करने की ठानी. उन्होंने 2014 में खेत खरीदा और पेड़ लगाने शुरू कर दिए. आज 10 साल बाद वही बंजर जमीन 1 लाख से ज्यादा पेड़ों वाले घने वर्षावन में तब्दील हो चुकी है.

गन्ने के खाली खेत को बना दिया घना जंगल, 10 साल में ऑस्ट्रेलियन महिला ने उगाए 1,19,000 पेड़
ऑस्ट्रेलिया की एनी शोएनबर्गर ने गन्ने के बंजर खेत को 10 साल की कड़ी मेहनत से घने रेनफॉरेस्ट में बदल दिया.
Image Credit: Jamie Jansen

आमतौर पर लोग जमीन इसलिए खरीदते हैं ताकि वहां अपना सपनों का आशियाना बना सकें, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एनी शोएनबर्गर की सोच बिल्कुल अलग थी. उन्होंने 2014 में क्वींसलैंड में गन्ने की कटाई के बाद खाली पड़ा एक बड़ा खेत खरीदा. उनका सपना कोई बंगला खड़ा करने का नहीं था, बल्कि वहां एक नया जंगल उगाने का था. खेत खरीदने के बाद वहां पेड़ लगाए गए और आज 10 साल बाद वही बंजर जमीन 1,19,000 पेड़ों वाले घने वर्षावन में बदल चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

10 साल की मेहनत और 1,19,000 पेड़

साल 2015 से इस जमीन को सही करने और पेड़ लगाने का काम शुरू किया गया. नाइटविंग्स रेनफॉरेस्ट सेंटर की मदद और सैकड़ों वालंटियर के सपोर्ट से 18 एकड़ जमीन पर पौधे लगाए गए. अकेले 2023 में ही 140 से ज्यादा लोगों ने मिलकर 3,300 पेड़ रोपे थे. धीरे धीरे एक दशक में यहां 1,19,000 से भी ज्यादा पेड़ लगे और खाली जमीन एक घने वर्षावन में बदल गई.

ये भी देखें-एप्पल ने लॉन्‍च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo, ये है कीमत

जीव जंतुओं के लिए बना नया आशियाना

आज ये रेनफॉरेस्ट न केवल घने पेड़ों से भरा है, बल्कि यहां का इकोसिस्टम भी पूरी तरह बदल चुका है. इस जंगल में फ्लाइंग फॉक्स प्रजाति के खास चमगादड़ और 75 से अधिक अन्य जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई रेयर जीव शामिल हैं. क्वींसलैंड सरकार ने भी इस जगह की अहमियत को देखते हुए इसे हाई नेचर कंजर्वेशन वैल्यू का दर्जा दिया है.

ये भी पढ़ें:-अंदर से कैसा दिखता है 40 साल पुराना जापानी घर? अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Woman, Rainforest, Trees, Queensland, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com