विज्ञापन

लिंक्डइन ने बदली महिला की किस्मत, अचानक सैलरी डबल होते ही छोड़ दिया इंडिया

श्रेया इस वक्त अलग-अलग देशों की कंपनियों के लिए रिमोटली काम कर रही हैं और लोगों को फ्रीलांसिंग वर्क ढूंढने के आसान तरीकों के बारे में बताकर उनकी कमाई बढ़ाने में मदद भी कर रही हैं.

लिंक्डइन ने बदली महिला की किस्मत, अचानक सैलरी डबल होते ही छोड़ दिया इंडिया
श्रेया महेंद्रू इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों को रिमोट जॉब्स के बारे में गाइड करती रहती हैं.
Instagram@shreyamahendru_

Viral Video: लिंक्डइन की मदद से सैलरी डबल होते ही श्रेया महेंद्रू नाम की महिला ने इंडिया छोड़ दिया है और थाईलैंड सेटल हो गई हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी बताते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे अंदाजा भी नहीं था कि किसी विदेशी कंपनी के लिए काम करने पर सैलरी दोगुनी हो सकती है. मुझे किसी ने यह बताया नहीं था. मैंने खुद ही यह बात समझी. इंडिया में जिस काम को करने के मुझे 25 हजार रुपये मिलते थे, फॉरन की कंपनियां उसी काम को करने के 2500 डॉलर (करीब 2.39 लाख रुपये) दे रही हैं.'

नौकरी छोड़कर कर रहीं फ्रीलांसिंग

श्रेया ने कहा, 'मैंने ऑफिस की अपनी फुल-टाइम नौकरी से ज्यादा पैसे ऐसे कंपनियों के लिए फ्रीलांसिंग करके कमाए हैं. तभी मुझे ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ काम करने की ताकत समझ आई, जो आपको डॉलर, यूरो जैसी करेंसी में पेमेंट कर सकते हैं, ताकि आपको ऑफिस की नौकरी पर निर्भर न रहना पड़े. आखिरकार मैंने नौकरी छोड़कर फ्रीलांसिंग शुरू कर दी. मैंने पूरी तरह से ऑनलाइन काम करना शुरू किया, यहां तक कि कुछ कंपनियों के लिए फुल-टाइम भी काम किया. मैंने लिंक्डइन पर लोगों को कोल्ड ईमेल/मैसेज भेजकर क्लाइंट बनाए, जिससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा और मुझे समझ आया कि इसके पीछे एक प्रॉपर स्ट्रक्चर है.'

इंडिया छोड़कर क्यों चली गईं?

श्रेया ने जब अपनी कमाई पर गौर किया तो उन्होंने पता चला कि वे जितने रुपये कमा रही थीं, उससे बहुत कम खर्च कर रही थीं. यही सब देखकर उन्होंने सोचा कि वे कहीं और भी यही काम कर सकती हैं. इसके बाद उन्होंने छोटी-छोटी ट्रिप करनी शुरू कर दीं. लेकिन साल 2023 में उन्होंने अपनी रिमोट जॉब के आधार पर एस्टोनिया का डिजिटल नोमैड वीजा हासिल कर लिया, जिसके बाद उन्होंने लंबा समय यूरोप की अलग-अलग जगहों पर बिताया. उनका प्लान सिंपल था- एक बार में एक देश, बैग में लैपटॉप और बस एक बैकपैक, उसी के सहारे वे रहने लगीं. वही उनकी लाइफ़स्टाइल बन गया.

थाईलैंड में बसने की क्या वजह है?

इस सवाल का जवाब भी श्रेया ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दिया है. श्रेया ने कहा, 'पहले मुझे लगता था कि लोग थाईलैंड इसलिए जाते हैं क्योंकि यहां रहना सस्ता है. लेकिन बैंकॉक में रहने के बाद, मुझे यह पूरा सच पता चला. मैंने थाईलैंड को इसलिए चुना क्योंकि यहां रोजमर्रा की जिंदगी बहुत आसान है. हेल्थकेयर शानदार है. इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडर्न है. एशिया में घूमना-फिरना आसान है. और यहां एक इंटरनेशनल कम्युनिटी है, जिसकी वजह से यहां बसना उतना मुश्किल नहीं लगा जितना मैंने सोचा था.'

थाईलैंड में बसने का खर्च कितना है?

श्रेया के मुताबिक थाईलैंड में एक कपल के रहने का कुल खर्च आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है, लेकिन सामान्य तौर पर यहां हर महीने मकान का किराया करीब 40,000 रुपये आता है. इसके अलावा खाने-पीने और बाहर मंगाने पर लगभग 20,000 रुपये, वाई-फाई व बिजली जैसे बिलों पर 3,000 रुपये और शॉपिंग व घर के बाकी छोटे-मोटे खर्चों पर लगभग 35-36 हजार रुपये लग जाते हैं. अगर आपको महंगी और लग्जरी चीजें पसंद हैं, तो यह बजट आसानी से 1 लाख रुपये महीने तक भी पहुंच सकता है, लेकिन आम जरूरतों के साथ रिमोट वर्क करते हुए वहां रहना काफी आसान और बजट में रहता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवाल

श्रेया के ये सभी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इन पर ओवरऑल व्यूज मिलियन्स में जा चुके हैं. इन वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने पूछा- फ्रीलांसिंग कैसे शुरू करें? पहले से ही इतने सारे लोग हैं, तो मुझे अपना पहला क्लाइंट कैसे मिलेगा? इसका जवाब देते हुए श्रेया ने एक पूरा वीडियो बनाकर अपने इंस्टा पेज पर पोस्ट किया है.

दूसरे यूजर ने पूछा- आपने रिमोट जॉब कैसे हासिल की और किस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया? इसका जवाब देते हुए श्रेया ने बताया कि उन्हें पहला मौका लिंक्डइन नेटवर्क के जरिए मिला और उसके बाद मैंने अपवर्क पर उन मौकों को हासिल किया.

ये भी पढ़ें:- 'क्रिप्टो कुबेर' बेन डेलो ने एक झटके में दान कर दिए 465 करोड़ रुपये, बदल डाला ब्रिटेन का पूरा राजनीतिक इतिहास

यह वीडियो भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LinkedIn Jobs, Remote Work, Freelancing, Salary, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com