विज्ञापन
This Article is From May 19, 2025

रोटी छीनकर लंगूर ने उड़ाई दावत, रोता-बिलखता रह गया बच्चा, बेटे को बचाने के बजाए Reel बनाते रहे पापा

वीडियो में एक लंगूर छत से उतरकर छोटे बच्चे के हाथ से रोटी छीन लेता है और वहीं बैठकर खाने लगता है. बच्चा घबरा कर रोने लगता है, लेकिन पिता बेटे को बचाने के बजाए Reel बनाता नजर आता है.

रोटी छीनकर लंगूर ने उड़ाई दावत, रोता-बिलखता रह गया बच्चा, बेटे को बचाने के बजाए Reel बनाते रहे पापा
बच्चे के हाथ से रोटी छीनकर खाने लगा लंगूर, बचाने की जगह पापा बनाते रहे VIDEO

Langoor snatches Roti from Boy Hands: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बेटे को मुसीबत में देखकर भी मदद करने की बजाय वीडियो बनाता दिख रहा है. वीडियो में एक लंगूर छत से उतरकर छोटे बच्चे के हाथ से रोटी छीन लेता है और वहीं बैठकर खाने लगता है. बच्चा घबरा कर रोने लगता है, लेकिन पिता उसे शांत कराते हुए सिर्फ इतना कहते हैं, 'बैठे रहो, काटेगा नहीं.'

बच्चे की भूख पर भारी पड़ा बाप का कॉन्टेंट (father films monkey stealing roti)

वीडियो में पीछे से महिला की आवाज़ (संभवतः मां) आती है जो कहती हैं, 'अरे वो रो रहा है, हटा लो,' लेकिन पिता बेहद आराम से जवाब देते हैं, 'नहीं काटेगा, पापा है तो.' यह वीडियो @gharkekalesh नाम के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'एक बंदर और एक बच्चे के बीच कलेश.' महज 37 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 5 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है. 

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा (langoor ne bache se cheeni roti)

जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को मज़ाकिया नजरिए से देखा, वहीं अधिकतर यूज़र्स ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, 'इस पिता को शर्म आनी चाहिए. जानवर कुछ भी कर सकता था.' एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'बच्चे के लिए यह अनुभव ट्रॉमैटिक हो सकता है, ये कंटेंट क्रिएशन नहीं पेरेंटिंग की नाकामी है.' कई लोग तो इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग कर डाली. एक यूज़र ने कहा, 'बच्चे की जान खतरे में डालने के लिए बाप को जेल में डाल देना चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Langur, Monkey, Langur Snatch Roti, Monkey Viral Video, Langur Makes Kid Cry, Langue Steal Roti From Boy, Monkey Steals Roti, Viral Video Monkey Child, Boy Crying Monkey Roti, Father Films Monkey Stealing Roti, Bad Parenting, Monkey Thieving Food, Viral Langur Video, Viral Monkey Roti Video, Viral News, Viral Video, Trending, Langur Snatches Roti, Monkey Viral Video India, Bad Parenting Viral Video, Father Filming Child, Child Safety Viral Video, Indian Parenting Debate, Social Media Outrage, Monkey Child Interaction, Parenting Fail Video, Wildlife Viral Clip, Langoor Snatches Roti From Boy, Langoor Ne Bache Se Cheeni Roti, Langoor Dekh Kar Rone Laga Bacha, Father Makes Reel Kid Cries Watching Langoor, Bandar Ne Ladke Se Cheeni Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com