विज्ञापन

पाकिस्तान में बाइक पर टोटी, शॉवर, डंडे लगाकर क्यों घूम रहे लोग? वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

लाहौर की फिजा में बसंत की खुशबू है और सड़कों पर एक अजीब नजारा. कहीं बाइक पर टोटी लगी है, कहीं शॉवर...तो कहीं डंडा. वीडियो वायरल हुआ तो सवाल उठा कि आखिर माजरा क्या है.

पाकिस्तान में बाइक पर टोटी, शॉवर, डंडे लगाकर क्यों घूम रहे लोग? वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
लाहौर की सड़कों पर ये क्या मंजर है...टोटी शॉवर और डंडा ये कैसी बाइक सेफ्टी मशीन है?

Pakistan Lahore Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि लाहौर की सड़कों पर बाइक सवार अजीब-अजीब चीजें लगाकर घूम रहे हैं. किसी की बाइक के आगे टोटी टंगी है, किसी पर शॉवर पाइप, तो किसी ने सरिया और डंडे से ही काम चला लिया. पहली नजर में ये सब मजाक लगता है, लेकिन इसके पीछे वजह पूरी तरह गंभीर है.

Latest and Breaking News on NDTV

बसंत और पतंगबाजी का कनेक्शन (Basant Festival And Kite Flying Link)

दरअसल, लाहौर में इन दिनों बसंत का त्योहार मनाया जा रहा है. बसंत आते ही पतंगबाजी पूरे शबाब पर होती है. धारदार डोर से हादसों का खतरा बढ़ जाता है. इसी को देखते हुए लाहौर पुलिस ने बाइक सवारों को सेफ्टी ग्रिल लगाने की हिदायत दी. मकसद ये है कि पतंग की डोर गर्दन या चेहरे को नुकसान न पहुंचाए.

जब जुगाड़ ने ली सेफ्टी की जगह (When Jugaad Replaced Safety Gear)

अब हर कोई महंगी सेफ्टी ग्रिल कहां लगवाए. बस फिर क्या था, जुगाड़बाज मैदान में उतर आए. किसी ने टोटी फिट कर दी, किसी ने शॉवर पाइप और किसी ने लोहे का डंडा. वायरल वीडियो बनाने वाली इंफ्लुएंसर यवनिशा ने भी तंज कसते हुए पूछा कि डर चालान का है या डोर का.

ये भी पढ़ें:-कोई कह दो कि ये झूठ है...महीने का 2 लाख रुपये कमाता है ये ड्राई क्लीनर, महिला ने समझाया पूरा गणित

सोशल मीडिया पर हंसी और बहस (Internet Reacts With Laughs And Questions)

वीडियो पर लाखों व्यूज आए और कमेंट्स की बरसात हो गई. किसी ने लिखा कि अगर सेफ्टी रॉड नहीं तो उसका आकार क्यों. किसी को आखिरी अंकल सबसे फनी लगे. वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक भी बताया और भविष्य को लेकर चिंता जताई. ये मामला बताता है कि त्योहारों की रौनक के बीच सेफ्टी कितनी जरूरी है. हंसी मजाक अपनी जगह, लेकिन जान की हिफाजत सबसे पहले.

ये भी पढ़ें:-इंसान या 'आयरन मैन'? 45 सालों से अपने मुंह में नुकीली पिनों का जखीरा लेकर घूम रहा शख्स

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Lahore Video, Lahore Ki Sadak Ka Video, Pakistan Jugaad, Bike Safety Grill, Lahore Ki Sadak Par Bike Me Toti Laga Ghum Rahe Log
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com