विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गलत डाक टिकट से अमेरिकी डाक सेवा को साढ़े तीन मिलियन डॉलर का चूना लगा

वर्ष 2010 में अमेरिका की डाक टिकट सेवा द्वारा गलती से लेडी लिबर्टी की लास वेगास स्थित प्रतिकृति के चित्र वाला एक स्टैंप छाप देने के कारण अमेरिका की डाक सेवा को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए साढ़े तीन मिलियन डॉलर का चूना लगा.

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गलत डाक टिकट से अमेरिकी डाक सेवा को साढ़े तीन मिलियन डॉलर का चूना लगा
अमेरिकी डाक सेवा को साढ़े तीन मिलियन डॉलर का चूना लगा.
वर्ष 2010 में अमेरिका की डाक टिकट सेवा द्वारा गलती से लेडी लिबर्टी की लास वेगास स्थित प्रतिकृति के चित्र वाला एक स्टैंप छाप देने के कारण अमेरिका की डाक सेवा को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए साढ़े तीन मिलियन डॉलर का चूना लगा. मीडिया की एक खबर के मुताबिक 2010 में स्टांप डिजाइन कार्य के तहत अमेरिकी डाक सेवा ने गलती से लॉस वेगास स्थित प्रतिकृति को वास्तव में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी मान लिया.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि अब संघीय अदालत ने फैसला दिया है कि डाक कार्यालय को प्रतिकृति के कॉपीराइट उल्लंघन के लिए साढ़े तीन मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा. कलाकार रॉबर्ट डेविडसन की प्रतिमा लॉस वेगास में न्यूयॉर्क-न्यूयॉर्क कैसिनो में स्थित है. सोशल मीडिया पर ये खबर काफी चर्चा में है.

(इनपुट-भाषा)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Statue Of Liberty, Lady Liberty, Las Vegas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com