विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2022

किंग कोहली ने CWG के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को दिया भावुक संदेश- हमें आप पर गर्व है

किंग कोहली का ये अंदाज़ नेटिजेंस को पसंद आया है. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. ख़बर लिखे जाने तक 55 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

किंग कोहली ने CWG के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को दिया भावुक संदेश- हमें आप पर गर्व है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को और विजेताओं को ख़ास संदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है- आप पर हमें गर्व है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेकर और विजेता बनकर आप सभी ने देश का मान बढ़ाया है. देश के सम्मान के लिए आप सभी को सलाम. जय हिंद. सोशल मीडिया विराट कोहली का दिल छू लेने वाला ये पोस्ट बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये पोस्ट बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है. इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

देखें पोस्ट

किंग कोहली का ये अंदाज़ नेटिजेंस को पसंद आया है. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. ख़बर लिखे जाने तक 55 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. वहीं इस पोस्ट पर कई लोगों ने दिल छू लेने वाले कमेंट्स किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- किंग कोहली आपकी वापसी धमाकेदार होगी. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- किंग कोहली सभी स्पोर्ट्स का सम्मान करते हैं.

जानकारी के लिए बता दूं कि भारत का प्रदर्शन इस बार खास रहा है. मेडल तालिका में बारत चौथे नंबर पर है. इस बार भारत ने इन गेम्स में कुल 61 मेडल हासिल किए जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Viral Story, Trending Story, Ajab Gajab Story, CWG, CWG 2018 Heena Sidhu Gold Medal Winner In Shooting Photos, Gold Medalist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com