Chhath Puja Viral Video: देशभर में छठ महापर्व की धूम देखने को मिल रही है. बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में लोग छठ मना रहे हैं. भारत के अलावा विदेशों में भी रह रहे भारतीय लोगों में छठ पर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहा है. छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था के साथ सूर्य उपासना के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी पर्यटक भारतीयों के साथ नजर आ रहे हैं. विदेशी पर्यटक इटली से भारत आए हैं और भारत में छठ पूजा देखने पहुंचे हैं.
फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
छठ पूजा के दौरान विदेशी पर्यटकों का यह वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है. वीडियो के साथ यूजर्स अलग-अलग कैप्शन लिखकर शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर @rabi.kasaudhan.56481 ने छठ पूजा में शामिल हुए विदेशी पर्यटकों का वीडियो पोस्ट किया है. इसके अलावा फेसबुक पर भी वीडियो को शेयर किया गया है.
महिला ने पर्यटकों के माथे पर लगाया टीका
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी मेहमान पारंपरिक माहौल का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. आसपास मौजूद लोग भी उनके साथ बातचीत करते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में छठ पूजा के दौरान एक महिला विदेशी पर्यटकों के माथे पर सिंदूर से तिलक लगा रही है. इस दौरान सभी पर्यटक हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दिखाई दिए. साथ ही विदेशी पर्यटक काफी खुश नजर आए.
वीडियो पर लोगों के जबरदस्त कमेंट
विदेशी पर्यटकों का छठ पूजा वाले वीडियो ने लोगों का काफी ध्यान खींचा. इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होकर इटालियन लोग भारत में छठ पर्व देखने के लिए आए हैं.

Italian Tourists Came India to Watch Chhath Puja Viral Video
Photo Credit: Instagrma/@rabi.kasaudhan.56481
यह भी पढ़ें | Chhath Puja: कैसी रही खेसारी लाल यादव की छठ, पंजाबी एक्ट्रेस ने की छठ पूजा
'यह हमारे भारत की खूबसूरती है'
कुछ लोग भारत की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि भारतीय त्योहारों की लोकप्रियता अब पूरी दुनिया में बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर @styapraksh_srakar ने वीडियो पर कमेंट किया कि यह हमारे भारत की खूबसूरती है. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि आप सभी भाइयों का हमारे यूपी बिहार में वेलकम है.
एक अन्य यूजर @golu_pandey_67493 ने वीडियो पर कमेंट किया, "शायद ये कभी बिहार में पैदा हुए थे. बाद में किसी और देश में जन्म लिया होगा, लेकिन बिहार में वापस आ गए." इस पर पोस्ट किए वीडियो पर 200 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं और 28 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वहीं, वीडियो को सिर्फ एक अकाउंट पर अब तक करीब 2 लाख लोग देख चुके हैं.
(अस्वीकरण: यह कहानी Instagram पर वायरल हुई एक पोस्ट और उस पर आई प्रतिक्रिया पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी डिंपल सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं