विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

छोटे बच्चे ने रोटी-सब्जी खाने से किया इनकार, बोला- No, Thank you…मुझे केक खाना है, Video देख आप कहेंगे- So Cute

ये बच्चा अब एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है और इस बार खाने के लिए अपनी डिमांड को लेकर कि वह क्या खाना चाहता है. क्यूट अंदाज़ में बेलते हुए बच्चे का ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है.

छोटे बच्चे ने रोटी-सब्जी खाने से किया इनकार, बोला- No, Thank you…मुझे केक खाना है, Video देख आप कहेंगे- So Cute
छोटे बच्चे ने रोटी-सब्जी खाने से किया इनकार, बोला- No, Thank you…मुझे केक खाना है

उस छोटे बच्चे का वायरल वीडियो आपको याद है क्या, जिसने एलेक्सा को अपनी बहुत प्यारी आवाज में 'डम डम डिगा डिगा, मौसम भीगा भीगा' बजाने के लिए कहा था? ये बच्चा अब एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है और इस बार खाने के लिए अपनी डिमांड को लेकर कि वह क्या खाना चाहता है. क्यूट अंदाज़ में बेलते हुए बच्चे का ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वीडियो को इंस्टाग्राम पेज 'tintinkabacha' पर अपलोड किया गया है. वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, "सिर्फ नो थैंक यू के लिए शेयर कर रहा हूं."

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक महिला लड़के को गोद में लेकर जा रही है. वह उससे पूछती है कि क्या वह 'दाल, रोटी और सब्जी' खाना चाहता है. जिस पर लड़का बहुत ही प्यारा सा जवाब देता है, "नो, नो थैंक्यू... वो नई खाना". बच्चा फिर प्यार से केक मांगता है. और कहता है मुझे केक खाना है.

देखें Video:

वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर अबतक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा. ओएमजी, नो थैंक्यू. "दूसरे यूजर ने लिखा- कितना प्यारा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kid Refuses To Eat Roti And Sabzi, Kid Adorable Video, Kid Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com