विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2021

छोटी बच्ची ने Cute अंदाज में पापा से कहा, इंतजार करिए तो मैं बनाकर दूंगी अच्छी Coffee, दिल जीत लेगा Video

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची बेहद प्यारे अंदाज़ में अपनी पापा से कहती है कि आप इंतजार करिए तो मैं आपको अच्छी सी कॉफी बनाकर दे सकती हूं. इस वीडियो में बच्ची का क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

छोटी बच्ची ने Cute अंदाज में पापा से कहा, इंतजार करिए तो मैं बनाकर दूंगी अच्छी Coffee, दिल जीत लेगा Video
छोटी बच्ची ने Cute अंदाज में पापा से कहा, इंतजार करिए तो मैं बनाकर दूंगी अच्छी कॉफी

सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के बहुत से वीडियोज वायरल होते रहते हैं. जिनमें से कुछ हमें इमोशनल कर देते हैं और कुछ वीडियोज हमें हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची बेहद प्यारे अंदाज़ में अपनी पापा से कहती है कि आप इंतजार करिए तो मैं आपको अच्छी सी कॉफी बनाकर दे सकती हूं. इस वीडियो में बच्ची का क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

टिकटॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो को ऑनलाइन फूड कल्चर मैगजीन फर्स्ट वी फीस्ट ने अपने फेसबुक पेज और अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

देखें Video:

क्लिप के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, '' आप क्या करें, इसके लिए इंतजार करें? पहले मुझे अपने बिस्किट खत्म करने हैं.'' पोस्ट के शेयर किए जाने के बाद से अबतक इसपर हजारों रिएक्शन और सैक्ड़ों कमेंट्स आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Video, Kids Video Viral, Kids Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com