Kerala man builds home with garage scraps video: केरल के एक राइडिंग लवर ने अपनी क्रिएटिविटी से गैरेज की पुरानी और बेकार चीजों से एक बेहद कमाल का घर बना दिया है. कंटेंट क्रिएटर प्रियंम सरस्वत ने इस अनोखे घर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया यूज़र्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक एंबेसडर कार का सोफा बैठने की जगह के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जबकि खिड़कियां पुरानी टायरों से बनाई गई हैं. प्रियंम ने जब इस घर के एक कोने पर नजर डाली, तो उन्होंने देखा कि, जो लाइट घर के एंट्री गेट पर लगी है, वो असल में बजाज चेतक की हैंडल से बनाई गई है." जो कि बेहद कमाल की लग रही है.
गैरेज के स्क्रैप से बना डाला सपनों का घर (home decor into decor pieces)
यही नहीं घर के अंदर एक बाइक के इंजन से बना टेबल और पुराने स्कूटर से बना सोफा यकीनन सोच से परे है. इसके अलावा एक स्विफ्ट कार के प्रेशर प्लेट से बनी घड़ी और बाईसिकल रिम से बनी लाइट फिक्स्चर में शामिल है. इसके साथ ही रसोई में स्क्रैप पार्ट्स से बनाई गई एक ग्लास टेबल, फ्यूल नोजल से बना वॉश बेसिन और स्टीयरिंग व्हील से बना तौलिया होल्डर भी देखने को मिलता है. इसके अलावा, घर का फ्रिज भी कार के पार्ट्स से बना हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
ऑटोमोबाइल पार्ट्स से की साज-सज्जा (vehicle parts in home decor)
वीडियो में शख्स ने अपने क्रिएटिव और यूनिक घर के बारे में बताते हुए कहा कि, "मैं एक जेसीबी ऑपरेटर था और मेरे पास घर बनाने के लिए बहुत कम पैसे थे, लेकिन ऑटोमोबाइल्स से प्यार ने मुझे यह कमाल का घर बनाने के लिए प्रेरित किया. बचपन में मेरे पास न तो बाइक थी और न ही कार, लेकिन मैंने उन्हें ठीक करना सीखा, उन्हें बनाना सीखा और अब मेरे पास अपना गैरेज है."
VIDEO देख नहीं होगा आंखों पर यकीन (kerala automobile house)
घर के मालिक की बातें सुनते हुए प्रियंम ने कहा, "सर, आपने मुझे बहुत प्रेरित किया है," और यही भावना वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई दर्शकों ने साझा की. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, "यह घर बहुत ही अच्छा है. यह न केवल अभिनव है, बल्कि पैशन, सपने और कठिन मेहनत से बना है." एक और यूजर ने कहा, "अद्भुत....सीमित संसाधनों के बावजूद, उसने अपने सपने को साकार किया." एक अन्य यूजर ने कहा, "सच्ची लक्जरी यही है कि आप अपनी अनोखी पसंद से कला बनाएं. वह एक कलाकार है."
ये भी पढ़ें:- साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की एक जैसी भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं