विज्ञापन

सावधान! ये 'जहरीला' खीरा आपको कर सकता है बीमार, कटिहार स्टेशन पर रंग मिलाते वीडियो वायरल, 9 गिरफ्तार 

इस वीडियो को लेकर अब कटिहार आरपीएफ ने संज्ञान लिया है और नौ महिलाओं को, जो स्टेशन परिसर में अवैध वेंडर के रूप में इस तरह खीरा बेच रही थी, उन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है.

सावधान! ये 'जहरीला' खीरा आपको कर सकता है बीमार, कटिहार स्टेशन पर रंग मिलाते वीडियो वायरल, 9 गिरफ्तार 
  • कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खीरे को ताजा और हरा दिखाने के लिए रंग लगाया जा रहा है
  • वायरल वीडियो में महिलाएं खीरा छीलने के बाद उसे हरे रंग में डुबोती हुई नजर आ रही हैं
  • कटिहार आरपीएफ ने इस मामले में नौ महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार:

अगर आप बाजार से खीरा खरीदकर खाते हैं, खासकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में तो सावधान रहें, ये आपको बीमार कर सकता है. बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इस बात को और पुख्ता करता है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.  

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं खीरा छीलने के बाद हरा दिखने के लिए उसे रंग में डुबो रही है. इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे गर्मियों में रोजाना खाए जाने वाले खीरे पर रंग चढ़ाया जा रहा है.

कटिहार रेलवे स्टेशन के इस वीडियो में दो महिलाएं, जो स्टेशन पर खीरा बेचती हैं और उसे हरा और ताजा दिखाने के लिए हरे रंग में डुबो रही है.

इस वीडियो को लेकर अब कटिहार आरपीएफ ने संज्ञान लिया है और नौ महिलाओं को, जो स्टेशन परिसर में अवैध वेंडर के रूप में इस तरह खीरा बेच रही थी, उन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कटिहार आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि मिठाई बनाने के दौरान जो रंग इस्तेमाल किया जाता है, वो उसी रंग का इस्तेमाल कर रही थी. हालांकि वीडियो और उसमें दिख रहे रंग के संबंध में जांच की जा रही है. किसी तरह की गलती पायी गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com