कहते हैं जानवर हो या पशु-पक्षी सभी प्यार की भाषा समझते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर आपने ऐसे वीडियोज देखे होंगे, जिनमें वे अपने मालिक के प्रति प्यार को जताते नजर आ रहे होंगे. इसी तरह डॉग (Dog) को दुनिया का सबसे वफादार जानवर माना जाता है. इनकी समझदारी और वफादारी के आपने कई किस्से सुने ही होंगे. इंटरनेट इनकी वफादारी के साथ-साथ इनकी मस्ती भरे वीडियोज (Viral Videos) से भरा पड़ा है, जो अक्सर दिल को छू लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अपने मालिक के साथ तोते को देखकर डॉग ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसे तोता शायद जिंदगी भर ना भूले. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और कहेंगे- वाह प्यार हो तो ऐसा.
someone is jealous pic.twitter.com/jN98ujrpTZ
— ViralPosts (@ViralPosts5) March 19, 2022
वायरल वीडियो में एक महिला तोते के साथ खेलती नजर आ रही है. तोता भी प्यार से अपनी चोंच से महिला के गाल पर किस करता नजर आ रहा है. इस पर महिला भी तोते पर अपना प्यार जताने लगती है, तभी महिला का पालतू डॉग यह सब देख लेता है. तोते को देखकर डॉगी को जलन होने लगती है और जैसे ही तोता वापस से महिला के गाल के पास किस करने जाता ही है कि डॉगी उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पानी से बाहर बेहोश पड़ी मछली को नन्हें कछुए ने दी नई जिंदगी, देखें VIDEO
डॉगी का थप्पड़ इतना जोरदार था कि तोता देखते ही देखते झटके से नीचे गिर जाता है. डॉगी की इस हरकत को देखकर महिला उसे डांटने लगती है, लेकिन डॉगी भी क्या करे अपना प्यार बंटते देख जलन होना तो स्वाभाविक है. वायरल होते इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
मां की ममता से बिल्ली के बच्चे का भरा पेट, डॉगी का यह VIDEO जीत लेगा आपका दिल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 6 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 7 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर व्यूज और लाइक का सिलसिला जारी है. वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'डॉगी का गुस्सा उसके चेहरे से ही झलक रहा था.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी कुछ इसी तरह का रिएक्शन देते हैं.'
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं