Viral News: जापान के लोग दुनिया में एक से बढ़कर एक हटके काम करते हैं. वे काफी मेहनत और एक्टिव लोग माने जाते हैं. पर जापान के बारे में एक सच्चाई यह भी है कि वहां के लोग काफी कम नींद लेते हैं. जापान दुनिया में नींद की कमी जूझ रहे देशों में से एक है. ऐसे में लोगों को जरूरी नींद पूरा करने को प्रोत्साहित करने के लिए जापान के टोक्यो में 05 अक्टूबर को सबसे जल्दी और गहरी नींद का कंपटीशन आयोजित किया गया. जिसमें विजेता को करीब 14 लाख रुपये का इनाम दिया गया है.
मैट्रेस कंपनी ने आयोजित किया कंपटीशन
इस कंपटीशन में काफी लोगों ने हिस्सा लिया. इसे जापान की एक मैट्रेस कंपनी ने आयोजित किया था. कंपनी ने पैमाना तय किया था कि जो सबसे जल्दी और गहरी नींद लेगा. इसे विजेता घोषित किया जाएगा. टोक्यो में हुई प्रतियोगिता को 'मैट रेस' नाम दिया गया था. इसमें दर्जनों ने लोगों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को स्लीप ट्रैकिंग डिवाइस पहनाए गए थे. इस दौरान उनको लेटने के लिए कंफर्टेबल मैट्रेस दी गई.
विजेता को मिला करीब 14 लाख रुपये
जिस पर 90 मिनट तक सोने को कहा गया. इस दौरान जो सबसे जल्दी व सबसे गहरी नींद में सोया और कंपटीशन जीता, उसे 20 लाख येन (14000 डॉलर) मतलब करीब 14 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिया गया. मैट्रेस कंपनी 'कोआला स्लीप जापान' के क्रिएटिव डायरेक्टर रीइचिरो नाकामा ने बताया कि जापान को अक्सर नींद की कमी से जूझने वाला देश कहा जाता है और यहां के लोग बहुत मेहनती होते हैं.
कम रोशनी वाले कमरे में लोग सिर पर मॉनिटर लगाकर सोए, कुछ लोगों ने बिस्तर पर स्टफ्ड टॉय (खिलौने) भी रखे हुए थे. नाकामा ने कहा, "मुझे लगता है कि इस तरह के इवेंट के ज़रिए हम लोगों को एक साथ सुला सकते हैं और नींद के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ा सकते हैं."
यह भी पढ़ें | नवजात बच्चे के साथ गिरते-गिरते बचीं अमेरिका की सेकेंड लेडी, किसी सैनिक ने मदद तक नहीं की- VIDEO
कंपटीशन का कौन रहा विजेता
OECD के 2021 के आंकड़े के अनुसार, जापानी लोग रोज़ाना औसतन 7 घंटे 24 मिनट सोते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि काम के लंबे घंटे, आने-जाने में लगने वाला समय और व्यस्त नाइटलाइफ़ इकॉनमी इसके मुख्य कारण हैं. AFP के अनुसार, 32 साल की प्रतिभागी चिसातो होंडा ने बताया कि यह पलक झपकते ही खत्म हो गया. काश मैं थोड़ी देर और सो पाती. यह एक खुशनुमा मुकाबला था.
मुकाबले की विजेता सुइमी ने कहा कि मैं अकेले रहना चाहती हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं इस पैसे का इस्तेमाल घर बदलने के खर्च के लिए करूंगी. मुझे राजकुमारी जैसा बिस्तर भी चाहिए, इसलिए मुझे लगता है कि मैं वही बिस्तर खरीदूंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं