विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2018

जाह्नवी कपूर ने स्मृति ईरानी को कहा आंटी... मिला ऐसा जवाब

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से मिलीं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर स्मृति ने बूमरेंग वीडियो (Boomerang Video) को शेयर किया है.

Also Read in
जाह्नवी कपूर ने स्मृति ईरानी को कहा आंटी... मिला ऐसा जवाब
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से मिलीं.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से मिलीं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर स्मृति ने बूमरेंग वीडियो (Boomerang Video) को शेयर किया है. दोनों के बीच बातचीत हुई. जिसके बारे में स्मृति ईरानी ने बताया. जाह्नवी कपूर ने स्मृति ईरानी को आंटी कह दिया. जिसके बाद जाह्नवी कपूर ने प्यारे तरीके से माफी मांगी. जाह्नवी कपूर का ये अंदाज स्मृति ईरानी को बहुत पसंद आया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस नेता से राहुल ने कुछ पूछा, तो स्मृति ईरानी बोलीं- अब भी ट्यूशन लेनी पड़ती है

 

 

वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'कोई मुझे शूट कर दो' जैसा एहसास- ''जब आंटी कहने पर जाह्नवी कपूर ने प्यारी तरीके माफी मांगे और आप कहें- 'कोई बात नहीं बेटा.' ये आज कल के बच्चे. आंटी किसको बोला.'' बता दें, इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ पोस्ट करके लोगों को इंटरटेन करती रहती हैं. 

'गोत्र' वार जारी, राहुल गांधी के बाद निशाने पर स्मृति ईरानी, ट्विटर पर यूं मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब

स्मृति ईरानी ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जानी जाती हैं. कुछ दिनों पहले राहुल गांधी पर गोत्र को लेकर बार-बार हमला करने के बाद अब केंद्रीय टेक्स्टाइल मंत्री स्मृति ईरानी से भी अपना गोत्र बता दिया है. ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने गोत्र का खुलासा किया और कहा- 'मेरा गोत्र कौशल है जैसा कि मेरे पिता, उनके पिता और पिता का है. मेरे पति और बच्चे पारसी हैं. इसीलिए उनका कोई गोत्र नही है. मैं हिंदू धर्म में विश्वास रखती हूं इसीलिए सिंदूर लगाती हूं. अब आप अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. धन्यवाद.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Janhvi Kapoor, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com