बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राधिका ने कुछ ऐसी बात कर दी कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. राधिका का ये बयाना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के एक्सपीरियंस से जुड़ा था. जूम के साथ हो रहे इस इंटरव्यू में राधिका कहती हैं कि एक तेलुगु फिल्म में उन्हें अपने मामा से शादी करनी थी. यह मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था क्योंकि मुझे इससे जुड़ी हर चीज से नफरत हो रही थी.
राधिका इनते पर ही नहीं रुकीं. इसके बाद उन्होंने अपनी एक और फिल्म को याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म में उन्हें खुद से उम्र में बहुत बड़े एक्टर के साथ रोमांस करना था. राधिका ने कहा, मैंने एक फिल्म की थी. इस फिल्म में मुझे एक बड़ी उम्र के कोएक्टर के साथ रोमांस करना था. इसमें मेरी मौत हो जाती है और वह मुझे पीछे फेंक कर दोबारा एक्शन सीन करने लगता है. इसे राधिका ने इंडस्ट्री में पितृसत्ता से जोड़ा. राधिका का यही वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का पारा बढ़ा रहा है.
Radhika Apte has opened up about her experience working in Telugu cinema, revealing that she was asked to marry her own cousin in a film. She also spoke about being paired opposite a much older actor and how her character was killed off halfway through the movie. The film in question is Legend (2014), starring Nandamuri Balakrishna. But if she had a problem with the storyline or romancing an older actor, wouldn't she have known about the script and the hero before signing the film? She agreed to do the movie back then, yet is raising these issues years later while calling out patriarchy in the industry.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) November 2, 2026
एक्ट्रेस अपने इन स्टेटमेंट्स की वजह से नेटिजन्स के गुस्से का शिकार हो रही हैं. लोग इसे सीधे तौर पर राधिका आप्टे के डबल स्टैंडर्ड बता रहे हैं. एक यूजर ने राधिका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, राधिका जिस फिल्म की बात कर रही हैं वह साल 2014 में आई 'लीजेंड' फिल्म है. इसमें वह नंदमुरी बालाकृष्णन के साथ नजर आई थीं.अगर उन्हें फिल्म की कहानी और उम्र में बड़े एक्टर के साथ रोमांस करने में परेशानी थी तो क्या उन्हें पहले से नहीं पता था कि फिल्म की कहानी क्या है और हीरो कौन है?
यह भी पढ़ें: बिग बॉस में मुस्लिम एक्ट्रेस ने हिंदू लड़के को किया प्रपोज, मम्मी पापा बोले शो छोड़ दो
एक ने लिखा, राधिका आप्टे से फिल्म साइन करने को किसने कहा था. वह इसे रिजेक्ट कर सकती थीं. एक ने कमेंट किया, जहां तक मेरी जानकारी है राधिका ने इसी एक्टर के साथ एक और फिल्म भी की थी. बता दें कि राधिका ने NBK के साथ लीजेंड और लॉयन में काम किया था.एक ने लिखा, फिल्म रिजेक्ट क्यों नहीं की? यही है पैसे की ताकत. एक ने तंज करते हुए लिखा, क्या फिल्म साइन करने से पहले उन्हें ये लगा था कि हीरो ऋतिक रोशन हैं. कुलमिलाकर सभी ने एक्ट्रेस के डबल स्टैंडर्ड को आड़े हाथों लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं