विज्ञापन

मॉडिफाइड जीप में पेट्स डॉग्स संग रॉयल अंदाज में निकला शख्स, वायरल वीडियो ने ट्रैफिक सेफ्टी पर छेड़ी बहस

Viral Video: कभी-कभी शहर की भागदौड़ के बीच ऐसा मंजर दिख जाता है कि नजर ठहर जाए. जयपुर की सड़क पर हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक सफेद सवारी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

मॉडिफाइड जीप में पेट्स डॉग्स संग रॉयल अंदाज में निकला शख्स, वायरल वीडियो ने ट्रैफिक सेफ्टी पर छेड़ी बहस
व्हाइट आउटफिट, व्हाइट जीप और रॉयल अंदाज...जयपुर की सड़कों पर दिखा अलग ही सीन

Vintage Car Jaipur: जयपुर से सामने आया यह वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वीडियो में एक शख्स पूरी तरह सफेद कपड़ों में नजर आता है, जो मॉडिफाइड फोर्ड जीप GPW चला रहा है. पहली नजर में लोग इसे White Thar समझ बैठे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह असल में पुरानी Ford GPW jeep का बदला हुआ मॉडल है.

ये भी पढ़ें:-

जयपुर की सड़कों पर शाही एंट्री (Grand Entry on Jaipur Roads)

वीडियो किसी व्यस्त सड़क का है, जहां कार, बाइक और ऑटो के बीच यह सफेद जीप अलग ही रौब दिखा रही है. पीछे लाल रेलिंग वाला पुल और इमारतें साफ इशारा करती हैं कि यह नजारा Pink City Jaipur का है. ड्राइवर ने सफेद कुर्ता जैसा आउटफिट, हल्की टोपी और सनग्लास पहने हैं. वह पूरे इत्मीनान से गाड़ी चला रहा है. जीप के खुले पिछले हिस्से में दो बड़े डॉग्स खड़े नजर आते हैं. इनमें से एक German Shepherd साफ पहचाना जा सकता है. दोनों कुत्ते आराम से खड़े हैं, जैसे यह उनके लिए आम सवारी हो.

सोशल मीडिया पर तारीफ और सवाल (royal dogs Jaipur)

वीडियो 22 फरवरी को शेयर हुआ और अब तक इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि, वे इस शख्स को जानते हैं. कुछ ने कहा कि, यह आदर्श नगर इलाके में रहते हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स ने safety rules Jaipur traffic police की बात उठाई. कमेंट्स में seat belt kaha hai और illegal modification जैसे सवाल भी दिखे. लोगों का कहना है कि स्टाइल अपनी जगह है, लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com