Jagannath Rath Yatra Pakistan: सोशल मीडिया पर इन दिनों भगवान जगन्नाथ की एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान के कराची से आई एक वीडियो क्लिप चर्चा का विषय बन गई है. यूं तो पुरी से लेकर लंदन तक हर जगह 'जय जगन्नाथ' से गूंज रहा है, लेकिन जब पाकिस्तान में 'जय जगन्नाथ' के जयकारे लगे, तो सोशल मीडिया भी इस वायरल वीडियो की तरफ खींचा चला गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही कराची की सड़कों पर 'जय जगन्नाथ' और 'हरे राम हरे कृष्ण' की गूंज सुनाई दी, तो लोग हैरान रह गए. यह खूबसूरत नजारा है कराची के ऐतिहासिक स्वामी नारायण मंदिर का.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: माचिस की डिब्बी में समा गई 5.5 मीटर की रेशमी साड़ी, बुनकर का कारनामा देख दंग रह गई दुनिया
पाकिस्तान के कराची में आस्था और उत्साह का माहौल (Karachi Swami Narayan Mandir)
कराची के 140 साल पुराने स्वामी नारायण मंदिर से जब भगवान जगन्नाथ का रथ बाहर निकला, तो मानो पूरा इलाका भक्ति में डूब गया. रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ के इस रथ को फूलों से सजाया गया था, जिसे खींचते हुए भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई. इस दौरान कुछ भक्त पाकिस्तान का झंडा थामे एक साथ 'जय जगन्नाथ' और 'हरे राम हरे कृष्ण' की धुन पर नाचते-झूमते हुए रथ की रस्सी खींचते नजर आए.
ये भी पढ़ें:-बेटियों को पढ़ाने के लिए पिता ने 35 सालों तक चलाया ऑटो, इस पिता के संघर्षों को जानकर छलक जाएंगे आंखों से आंसू
बांग्लादेश के ढाका में रथ यात्रा की लहर (Lord Jagannath Rath Yatra viral video)
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की यह गूंज सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही. बांग्लादेश के ढाका में भी इस्कॉन मंदिर से भव्य यात्रा निकाली गई, जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पूरे शहर में निकली इस यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए.
इसके अलावा जापान, कनाडा और लंदन की गलियों में भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जहां भक्तों का सैलाब और जोश देखने लायक था. दुनियाभर से सामने आ रही आस्था की ये तस्वीरें लोगों के दिलों को छू रही हैं.
ये भी पढ़ें:-उम्र के इस पड़ाव पर भी हार नहीं मानी, बैंगन बेचने वाले इस दादा की कहानी दिल जीत लेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं