विज्ञापन

बारूद पर भारी पड़ा 'तार', ईरान के इस कलाकार ने पावर प्लांट के बाहर छेड़ा शांति का राग

जंग की आहट और धमाकों के खौफ के बीच, ईरान से आई एक सुरीली तस्वीर ने दुनिया का दिल जीत लिया है. बिजली घर को उड़ाने की धमकी मिली, तो एक जांबाज कलाकार अपना साज लेकर वहीं डट गया, ताकि सुरों के दम पर अंधेरे को मात दी जा सके.

बारूद पर भारी पड़ा 'तार', ईरान के इस कलाकार ने पावर प्लांट के बाहर छेड़ा शांति का राग
जंग के साये में संगीत की गूंज, जब ईरानी कलाकार ने 'तार' छेड़कर ट्रंप की धमकी का दिया करारा जवाब!
Image Source - @nargesfoundation/Instagram

Iranian Musician Ali Ghamsari Viral Video: धमाकों के शोर और युद्ध की धमकियों के बीच एक शख्स ऐसा भी है, जो बारूद के जवाब में सुरों की बारिश कर रहा है. ईरान के मशहूर संगीतकार अली घमसारी ने उस जगह को अपना मंच बनाया, जिसे उड़ाने की धमकी दी गई थी. उनका यह वीडियो रूह को सुकून देने वाला है और इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

जब मिसाइलों की धमकी के आगे सुरों ने बांधा समां (Ali Ghamsari Iran)

आजकल हर तरफ बस मार-काट और जंग की बातें हो रही हैं. इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इसी गहमागहमी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे 'भाई...कलेजा हो तो ऐसा.' मशहूर ईरानी आर्टिस्ट अली घमसारी ने दिखा दिया कि प्यार और शांति की भाषा गोलियों से ज्यादा ताकतवर होती है.

शांति का सुरमयी विरोध (Musical Protest for Peace)

दरअसल, मामला तेहरान के पास स्थित दमावंद पावर प्लांट का है. खबर उड़ी कि ईरान के सबसे बड़े बिजली घरों को निशाना बनाने की बात कही है. बस फिर क्या था...अली घमसारी ने अपना पारंपरिक वाद्य यंत्र 'तार' उठाया और सीधे पहुंच गए उसी पावर प्लांट की दहलीज पर. उन्होंने किसी शोर-शराबे वाले धरने के बजाय अपनी उंगलियों के जादू से युद्ध का विरोध किया.

ये भी पढ़ें:-इस शख्स के एक इशारे पर लग जाता है चीलों का मेला, 'ईगल मैन' का VIRAL VIDEO देख आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी

जंग के खिलाफ एक अनोखी जंग (A Unique Battle Against War)

अली का कहना सीधा और सच्चा है, 'मैं यहा इसलिए हूं ताकि लोगों के घरों के चिराग न बुझें.' पावर प्लांट के बाहर बैठकर जब उन्होंने तार छेड़ा, तो वह धुन केवल संगीत नहीं, बल्कि एक दुआ बन गई. उनका यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. देसी भाषा में कहें तो अली ने 'सिस्टम' को बड़े ही अदब और सलीके से आईना दिखा दिया है कि इंसानियत को तबाह करके किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Power Plant, Ali Ghamsari Iran, Damavand Power Plant Protest, Iran Israel War News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com